मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

महिलाने तीन बच्चों को जहर देकर खुद भी खाया, मां-बेटी की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
महिलाने तीन बच्चों को जहर देकर खुद भी खाया, मां-बेटी की मौत

पति पर दूसरी शादी के संदेह और पारिवारिक विवाद के बीच उठाया आत्मघाती कदम, दो बेटियों का इलाज जारी

मीरजापुर,। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में मड़िहान थाना क्षेत्र स्थित परसौना गांव में सोमवार को पारिवारिक विवाद के बीच एक महिला ने कथित रूप से अपने तीन बच्चों को जहर खिलाने के बाद स्वयं भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इलाज के दौरान महिला और उसकी एक बेटी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चियों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन राजकुमार मीणा के अनुसार, परसौना गांव निवासी धर्मेंद्र धरिकार की पत्नी कुसुम (38) ने अपनी तीन बेटियों मधु (12), राधिका (10) और सत्या (8) को जहर खिलाने के बाद स्वयं भी जहर खा लिया। सभी को गंभीर हालत में पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान कुसुम और राधिका की मौत हो गई, जबकि मधु और सत्या का इलाज जारी है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुसुम का पति धर्मेंद्र धरिकार दिल्ली में रहता है। महिला को संदेह था कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है, जिससे दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। 12 जुलाई को महिला के मायके शीतलगढ़ में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था कि धर्मेंद्र अगले दिन कुसुम को साथ लेकर जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद महिला ने यह कदम उठा लिया।

मड़िहान थाना प्रभारी रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें