मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के करोल बाग से लापता महिला जम्मू-कश्मीर में मिली, पुलिस ने 39 घंटे में किया रेस्क्यू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली के करोल बाग से लापता महिला जम्मू-कश्मीर में मिली, पुलिस ने 39 घंटे में किया रेस्क्यू

नई दिल्ली। दिल्ली के करोल बाग इलाके से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने करीब 39 घंटे के भीतर खोज निकाला। लापता महिला श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के पास मिली। इस पूरी कार्रवाई में दिल्ली पुलिस की तत्परता, तकनीकी जांच और लगातार की गई मेहनत अहम साबित हुई।

मामला 9 मार्च 2026 का है, जब डीबीजी रोड थाने में सिधिपुरा, करोल बाग निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पत्नी घर से लापता हो गई है। परिवार ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन जब महिला का कहीं पता नहीं चला तो पुलिस से मदद मांगी।

इस मामले की जांच के लिए एक विशेष पुलिस टीम बनाई गई।

टीम का नेतृत्व सिधिपुरा पुलिस पोस्ट के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर सुमित सिंह कर रहे थे। उनके साथ डीबीजी रोड थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर रणधीर सिंह के मार्गदर्शन में हेड कांस्टेबल सुरेश और हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह भी शामिल थे। पूरी कार्रवाई की निगरानी एसीपी पहाड़गंज द्वारा की जा रही थी।

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस का सहारा लिया। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच की गई और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई। इन तकनीकी इनपुट के आधार पर पता चला कि लापता महिला किसी परिचित के साथ जम्मू-कश्मीर की ओर गई है।

इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 10 मार्च की रात करीब 1 बजे दिल्ली से एक निजी वाहन के जरिए जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना होने का फैसला किया। महिला के पति को भी साथ लिया गया। रास्ते में भी टीम लगातार तकनीकी जानकारी पर नजर रखती रही।

करीब दोपहर 2 बजे पुलिस टीम कटरा पहुंच गई।

कटरा पहुंचने के बाद सीडीआर लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज की जांच से पता चला कि महिला ने श्री माता वैष्णो देवी के पवित्र धाम के दर्शन किए हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने कटरा और वैष्णो देवी इलाके में लगातार खोजबीन शुरू की।

लगातार तलाश और तकनीकी विश्लेषण के बाद आखिरकार 11 मार्च की सुबह करीब 4 बजकर 39 मिनट पर पुलिस टीम ने महिला को खोज निकाला। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह लंबे समय से मानसिक तनाव और भावनात्मक परेशानी से गुजर रही थी, इसलिए कुछ समय शांति और सुकून के लिए घर से निकल गई थी।

सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने महिला को सुरक्षित परिवार के हवाले कर दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें