मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:14 · नई दिल्ली संस्करण

बेटे के सामने पत्नी की गला घोंटकर हत्या, पति फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बेटे के सामने पत्नी की गला घोंटकर हत्या, पति फरार

कोलकाता। दमदम के छाताकल इलाके में शुक्रवार को एक महिला ब्यूटी बोस की हत्या उनके पति अमित बोस ने कथित रूप से गला घोंटकर कर दी। उनके 10 वर्षीय बेटे की आंखों के सामने यह घटना हुई।नागेरबाजार थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपित अमित बोस की तलाश जारी है। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि लंबे समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था और इसी आक्रोश में हत्या की गई।पुलिस ने महिला का शव आर.जी. कर अस्पताल में पोस्टमार्टम प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह स्पष्ट नहीं है कि हत्या केवल गला घोंटने से हुई या कोई और तरीका इस्तेमाल किया गया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही इसका स्पष्ट पता चलेगा।बच्चे की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मृत महिला के परिवार ने नागेरबाजार थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने 10 वर्षीय नाबालक बेटे को सुरक्षित पाया और उसकी बयान भी दर्ज किया है।पुलिस ने बताया कि हत्या के इस मामले में आरोपित की गिरफ्तारी के लिए इलाके में तलाशी अभियान जारी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें