मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

भाभी ने किया नाबालिग देवर का अपहरण, लाखों रुपए की फिरौती की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मालदह,। एक कलयुगी भाभी पर अपने नाबालिग देवर के अपहरण का आरोप

लगा है। आरोप है कि आरोपित ने अपने ससुरावाल वालों से नाबालिग को छोड़ने की

शर्त पर लाखों रुपए की फिरौती मांगी। यह भी आरोप है कि नाबालिग के हाथ-पैर

बांधकर अपहरण करने के बाद वीडियो कॉल में क्रूर यातना का मंजर दिखाया गया।

कथित तौर पर

फिरौती की रकम तुरंत नहीं देने पर जान से मारने की

धमकी दी गई है। शुक्रवार को मामला सामने आते ही मालदह जिले में हंगामा मच

गया। नाबालिग से दरिंदगी का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा

है। हालांकि, अपहृत छात्र के परिवार ने इंग्लिशबाजार थाने में लिखित शिकायत

दर्ज करायी है लेकिन पुलिस को अभी तक छात्र समेत अपहरणकर्ताओं का कोई

सुराग नहीं मिल सका है।

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार,

नाबालिग छात्र का नाम बजीम शेख (10) है, जो इंग्लिशबाजार थाने के जादूपुर

गांव का रहने वाला है। नाबालिग स्थानीय जादूपुर हाई स्कूल में पढ़ता था। वह

छह भाई है। बजीम घर का सबसे छोटा बेटा है। उनके पिता बशीर शेख पेशे से

दिहाड़ी मजदूर हैं। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि अपहरण की इस

वारदात में छात्र की भाभी शामिल है। आरोपित महिला देवर को अपने साथ बिहार

के कटिहार ले गई और दो लाख रुपये की फिरौती मांगी।

अपहृत छात्र के

दादा सलीम शेख ने कहा कि हमारा भाई हलीम शेख अन्य राज्य में काम करता है।

अपहरण को उसकी पत्नी जाहिदा खातून ने अंजाम दिया। भाभी जाहिदा खातून के

पिता का घर बिहार के कटिहार में है। आठ जुलाई को जाहिदा अपने छोटे देवर

बजीम के साथ कटिहार गयी थी। इसके बाद उसने मोबाइल फोन पर कॉल कर दो लाख

रुपये की फिरौती मांगी। पैसे देने में असमर्थ छोटे भाई बजीम ने उसके

हाथ-पैर बांध दिए और प्रताड़ना का वीडियो हमें भेजना शुरू कर दिया। हमारा

परिवार बहुत गरीब है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि एक साथ इतने पैसे कहां से

लाऊं। उन्होंने पैसे न देने पर छोटे भाई बजीम को जान से मारने की धमकी भी

दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें