मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:34 · नई दिल्ली संस्करण

बेटे की हत्या की कोशिश के बाद महिला ने बालकनी से लगाई छलांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बेटे की हत्या की कोशिश के बाद महिला ने बालकनी से लगाई छलांग

बेटे की हत्या की कोशिश के बाद महिला ने बालकनी से लगाई छलांग

बारुईपुर, 18 मार्च। एक मां पर अपने सात साल के बेटे को दुपट्टे से पंखे से लटकाने का आरोप लगा है। इसके बाद उस महिला ने बालकनी से छलांग लगा कर आत्महत्या की कोशिशकी। दक्षिण 24 परगना जिले के नरेंद्रपुर इलाके के एक संभ्रांत आवास में हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। आरोपित महिला का नाम पारोमिता अहमद है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिस वक्त पारोमिता अपने बेटे को पंखे से लटका रही थी तब उस घर में काम करने वाली महिला की नजर उस पर पड़ी। घर की नौकरानी अनिमा नस्कर ने कहा कि वह बच्चे को बचाने के लिए दौड़ी। वह पंखे से लटक रहा था। पारोमिता खुद ही दुपट्टे को काटती है और बेटे को नीचे लाती है। उसके गले पर फंदे के निशान हैं। उसके बाद पारोमिता ने दो मंजिले पर स्थित फ्लैट की बालकनी से छलांग लगा दी। पुलिस ने गंभीर हालत में गृहिणी को रेस्क्यू कर एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पारोमिता अहमद और उसका पति मुनीर अहमद सिलीगुड़ी के रहने वाले हैं। मुनीर एक गैर सरकारी बैंक का अधिकारी है। मुनीर अहमद पहले सिलीगुड़ी में कार्यरत थे। वहीं दोनो की जान पहचान हुई। अलग-अलग धर्म से होने के कारण दोनो ने सात साल पहले बिना किसी को बताए शादी कर ली। मुनीर अहमद वर्तमान में कोलकाता में कार्यरत हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में उनके बीच वैवाहिक विवाद हुआ था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कहीं यह घटना उसी की वजह से तो नहीं हुई है।मुनीर अहमद ने पत्नी के खिलाफ नरेंद्रपुर थाने में तहरीर दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें