मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, जांच शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, जांच शुरू

खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दांतन थाना अंतर्गत सुंदरपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक विवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से इलाके में शोक का माहौल है। मृतका की पहचान सुस्मिता प्रधान (27) के रूप में हुई है, जो सुंदरपुर गांव की निवासी थीं।परिवार और पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार सुबह घर के भीतर सुस्मिता का शव फंदे से लटका पाया। दांतन थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी। मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण पुलिस ने अस्वाभाविक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खड़गपुर महकमा अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें