मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:11 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क हादसे में महिला की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सड़क हादसे में महिला की मौत

पश्चिम मेदिनीपुर। जिले में मायके जा रही एक महिला की गुरुवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना दासपुर थाना की है। मृत महिला की पहचान डोली दोलुई (43) के रूप में हुई है, जो दासपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ की निवासी थीं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, वह अपने बेटे जगन्नाथ के साथ बाइक पर सवार होकर केशपुर थाना क्षेत्र के झलका स्थित अपने मायके जा रही थीं। इसी दौरान गुरुवार रात करीब 11 बजे घाटाल–मेदिनीपुर सड़क पर रामगढ़ प्राथमिक विद्यालय के पास बेरापाड़ा के सामने बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। इससे महिला सड़क पर गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पाकर परिजन और स्थानीय लोग उन्हें घाटाल महकमा अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दुर्घटना से मृतका के परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें