मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:04 · नई दिल्ली संस्करण

बच्चे काे जन्म देने के कुछ देर बाद इलाज के दाैरान महिला की माैत, परिजनों का हंगामा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बच्चे काे जन्म देने के कुछ देर बाद इलाज के दाैरान महिला की माैत, परिजनों का हंगामा

औरैया। कानपुर देहात की एक गर्भवती महिला की बच्चे को जन्म देने के बाद तबीयत बिगड़ गई और गुरुवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनाें ने अस्पताल में हंगामा किया और लापरवाह डाॅक्टराें पर लापरवाही का आराेप लगाया है।पुलिस ने महिला के शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।घाटमपुर निवासी अरविंद कुमार की पत्नी ज्योति गर्भवती होने के कारण मायके औरैया के दीबियापुर थाना क्षेत्र स्थित गाजीपुर में रह रही थी।गुरुवार शाम प्रसव पीड़ा बढ़ने पर परिजन उसे औरैया के 50 शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे। पति अरविंद का आरोप है कि यहां मौजूद एक आशा कर्मी ने उन्हें उपचार के लिए तिलक नगर स्थित मां हॉस्पिटल भेज दिया।परिजन ज्योति को मां हॉस्पिटल ले गए, जहां ऑपरेशन की जरूरत बताई गई। अरविंद ने पैसों का इंतजाम किया और रात को ऑपरेशन शुरू हुआ। ऑपरेशन के दौरान बच्चा तो पैदा हो गया, लेकिन ज्योति की हालत बिगड़ गई और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनाें ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया।सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। अरविंद ने अस्पताल संचालक व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया पूछताछ के लिए कुछ कर्मियों को हिरासत में लिया गया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम भेजकर स्वास्थ्य विभाग को भी पूरे प्रकरण की जानकारी दे दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें