मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

हाईवे पर टोटो पलटने से महिला की मौत, सड़क जाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हाईवे पर टोटो पलटने से महिला की मौत, सड़क जाम

अलीपुरद्वार। जिले में निर्माणाधीन फालाकाटा-सलसलाबाड़ी हाईवे पर टोटो पलटने से एक महिला की मौत हो गई है। घटना मंगलवार सुबह बालुरघाट में हुई। मृत महिला का नाम झरना नाग (40) बताया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, फालाकाटा के दलिमपुर निवासी नाग दंपत्ति अलीपुरद्वार के भाटीबाड़ी इलाके में एक रिश्तेदार के घर से अपने टोटो से लौट रहे थे। झरना का बेटा राणा नाग टोटो चला रहा था। झरना के पति निरंजन नाग भी उनके साथ थे। तभी बालुरघाट में फालाकाटा-सलसलाबाड़ी हाईवे पर टोटो पलट गया। घटना में झरना टोटो के नीचे आ गई। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे फलाकाटा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां महिला की मौत हो गई। इस बीच, घटना के बाद से स्थानीय लोग गुस्से में सड़क जाम कर दिया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि हाईवे पर दो पक्के पुलों का काम चल रहा है। माल ढोने वाले डंपर रोज़ाना वहां से गुज़रते है। जिससे सड़क के किनारे बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। पानी जमा होने के कारण हादसा हो रहा है। इधर, खबर मिलते ही फालाकाटा थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस के आश्वासन के बाद स्थानीय लोगों ने आखिरकार जाम हटा लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें