मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

बोरवेल में गिरी महिला की मौत, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, अब बॉडी निकालने के प्रयास

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

सवाई

माधोपुर, 8 फरवरी । गंगापुर सिटी के गुडला गांव में घर के पास बने

बोरवेल में गिरी महिला को दस घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी नहीं

बचाया जा सका। गुरुवार सुबह 4.30 बजे रोका गया रेस्क्यू ऑपरेशन बॉडी

निकालने के लिए दोबारा शुरू किया गया है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें

बॉडी निकालने के लिए बोरवेल से 130 फीट दूर से खुदाई कर रही हैं।

अतिरिक्त

जिला कलेक्टर हरिराम मीणा के मुताबिक बैरवा ढाणी की मोना बाई (25) पत्नी

सुरेश के खुले बोरवेल में गिरने की जानकारी बुधवार दोपहर को मिली थी।

बोरवेल के पास विवाहिता की चप्पल मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी

थी। रेस्क्यू के लिए शाम करीब छह बजे टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। मौके पर

ऑक्सीजन के भी इंतजाम किए गए थे। रेस्क्यू ऑपरेशन गुरुवार सुबह करीब 4.30

बजे तक चला।

परिवार के लोगों ने बताया कि करीब 25 दिन पहले ही यह

बोरवेल खुदवाया था लेकिन पानी नहीं निकलने पर पाइप नहीं डलवाया। करीब सवा

फीट चौड़ा बोरवेल खुला हुआ था। बोरवेल को काफी हद तक मिट्टी से भर दिया गया

था। 100 फीट की गहराई बोरवेल की अब भी बची थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें