मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

112 पुलिस की गाड़ी ने महिला को रौंदा, हुई मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
112 पुलिस की गाड़ी ने महिला को रौंदा, हुई मौत

अमेठी। "सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा" के स्लोगन पर कार्य करने वाली पुलिस ने ही लोगों को असुरक्षित कर दिया है। ताज़ा मामले में डायल 112 की पुलिस वैन ने नेत्र क्रिया के लिए सड़क के किनारे पैदल जा रही महिला को रौंद दिया है। जिसके चलते महिला की मौत हो चुकी है। सूचना पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस आवश्यक वैधानिक कार्यवाही में जुटी हुई है।

मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चेतरा बुजुर्ग गांव की रहने वाली अंजुम बानो (33) पत्नी इजरायल बुधवार की सुबह नित्य क्रिया के लिए घर से निकलकर सड़क के किनारे जा रही थी। तभी तेज रफ्तार डायल 112 की पुलिस वैन ने अंजुम को रौंदते हुए सड़क के किनारे उतरकर फंस गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों एवं 112 की गाड़ी में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल अंजुम बानो को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां पर इलाज के दौरान अंजुम बानो ने दम तोड़ दिया है। जिसके बाद अंजुम के घर में कोहराम मच गया है।

मोहनगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मैं स्वयं पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गया। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई है। शबनम बानो की मौत के बाद लाश का पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए गौरीगंज भेज दिया गया है। इस घटना में आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें