मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के अछल्दा क्षेत्र में शनिवार को डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) रेलवे लाइन पर एक महिला की मालगाड़ी की चपेट में आने से माैत हाे गई। सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव गौतला निवासी पुष्पा देवी (28) पत्नी पिंटू शनिवार को अपने खेतों से धान की पल्ली सिर पर लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान भाऊपुर–खुर्जा डीएफसी रेलवे लाइन पर खंभा संख्या 591/17 के पास एक तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद मालगाड़ी चालक ने तुरंत स्टेशन मास्टर को घटना की सूचना दी। सूचना पर आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची और शव को ट्रैक से हटवाकर रेल मार्ग को यातायात के लिए साफ कराया।ग्रामीणों के अनुसार मृतका का खेत रेलवे लाइन के पास ही है, जहां परिवार के लोग धान की कटाई का कार्य कर रहे थे। पुष्पा देवी अपने पीछे चार छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। इस हादसे से गांव में शोक की लहर फैल गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें