मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क पार कर रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सड़क पार कर रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौत

मीरजापुर। पड़री थाना क्षेत्र के डगमगपुर चौराहे के पास शुक्रवार को सड़क पार कर रही महिला को ट्रक ने कुचल दिया। महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने डगमगपुर-बरगवां मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर एक घंटे बाद जाम हटा।रामनर सीकरी गांव निवासी सुशीला देवी (55) पत्नी श्यामनारायण घर से चुनार थाना क्षेत्र के बरगवां गांव अपनी बहन मुन्नर देवी के यहां जा रही थी। डगमगपुर चौराहे पर सवारी वाहन से उतरकर डगमगपुर-बरगवां मार्ग पर पहुंची ही थी कि पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया जिससे सुशीला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन एवं ग्रामीणों ने सड़क पर ब्रेकर की मांग करते हुए डगमगपुर-बरगवां मार्ग पर जाम लगा दिया जिससे आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक पड़री दयाशंकर ओझा के समझाने पर लगभग एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।थानाध्यक्ष पड़री ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है। चालक व ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें