मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:14 · नई दिल्ली संस्करण

महिला के आत्महत्या का प्रयास करने का मामले को डीएम ने लिया संज्ञान, जांच के आदेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

कानपुर

देहात, । जनपद में गुरुवार को तहसील परिसर में एक महिला ने

खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया था। महिला ने रास्ता न

मिलने और पानी की टंकी से पाइपलाइन न बिछाने की सुनवाई को लेकर यह कदम

उठाया था। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसका जिलाधिकारी

ने संज्ञान लेकर पूरे मामले के जांच के आदेश दिए हैं।

रसूलाबाद

क्षेत्र के भारामऊ में रहने वाली सीमा पत्नी राकेश को रास्ता न मिलने और

पानी की टंकी की पाइपलाइन ना बिछाने का विरोध करने पर जब उसकी समस्या का

समाधान नहीं हुआ। उसने इसकी शिकायत भी की। बार-बार तहसील में चक्कर लगाने

के बावजूद उसकी समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका। इससे आहत महिला ने

गुरुवार को पेट्रोल से भरा कट्टी हाथ में लेकर तहसील परिसर में पहुंच गई।

तहसील के कर्मचारियों ने हाथ से पेट्रोल छुड़ाने का प्रयास किया तो महिला

गिरकर बेहोश हो गयी।

तहसीलदार सुभाष चंद्र यादव व अन्य कर्मचारियों

ने पानी डालकर उसे होश में लाए। इसके बाद महिला ने रोते हुए बताया कि हमारे

घर के आगे गांव के ही रहने वाले रामू बउआ आदि लोग पानी कि पाइपलाइन नहीं

निकलने दे रहे हैं । घर के आगे कूड़ा करकट भी डालते हैं, निकलने को रास्ता

नहीं दे रहे हैं। इसको लेकर कई बार तहसील प्रशासन व जिले में अधिकारियों के

चक्कर लगाते हुए थक कर हताश होकर उसने यह कदम उठाया था। इसके बाद तहसील के

कर्मचारी एसडीएम स्टेनो शंकर तहसीलदार सुभाष चंद्र यादव ने महिला को समझा

कर शनिवार को टीम गठित कर कार्य करने के आश्वासन देते हुए घर को वापस भेज

दिया। वहीं, तहसीलदार सुभाष चंद्र ने आश्वासन देते हुए कहा कि यदि आपकी

मांगे जायज है तो उन्हें तत्काल पूरा कराया जाएगा। तहसीलदार सुभाष चंद्र

यादव ने इस मामले में एक टीम भी गठित कर दी।

इस बीच महिला का

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे जिलाधिकारी ने संज्ञान में लेकर

तत्काल इसकी जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें