मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

बकरा चोरी करने वाले गिरोह के सरगना समेत दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, कार बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

कानपुर। घाटमपुर थाने की पुलिस टीम ने बकरा-बकरी चोरी करने वाले

गिरोह का खुलासा करते हुए शनिवार देर रात दो शातिर अपराधियों को बलहा पार

गांव के पास पतारा से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधियों के कब्जे से एक

कार बरामद की गई है। गिरोह में सक्रिय दो अपराधियों की तलाश जारी है।

पुलिस

उपायुक्त दक्षिण रविन्द्र कुमार ने बताया कि घाटमपुर पुलिस ने बकरा-बकरी

चाेरी गिराेह के सरगना काे समेत दाे आराेपिताें काे पकड़ा है। यह लाेग रात

के अंधेरे में गांव में कार से पहुंचते हैं, इसके बाद बकरा-बकरी काे चाेरी

कर कार में रखकर भाग जाते थे। इस गिराेह में शामिल फतेहपुर जनपद के

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मनवासी जमरावॉ गांव निवासी सरगना मोहम्मद राज और

उसके दूसरे साथी फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना एवं गांव निवासी मोहम्मद राशिद

काे गिरफ्तार किया गया है। माे. राज के खिलाफ जानलेवा हमला समेत आसपास के

जनपदों में विभिन्न धाराओं में कुल 19 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जबकि

गिरफ्तार दूसरे साथी मोहम्मद राशिद पर जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं

में कुल 09 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जबकि गिरोह में सक्रिय फतेहपुर जनपद

के मलवां थाना क्षेत्र में स्थित कुंवरपुर गांव निवासी छोटू एवं शकील अब भी

फरार हैं। फरार अपराधियों की तलाश जारी है।

डीसीपी ने बताया कि

पूछताछ के दौरान बकरा चोरी करने वाले गिरोह के सरगना मो. राज ने बताया कि

कानपुर नगर से कार से बकरा चोरी करके ले जाते ​हैं और रायबरेली जनपद की

बकरा मंडी में बेचते हैं। वारदात में बरामद कार गिरोह के सरगना माे. राज की

पत्नी के नाम पंजीकृत है।

उल्लेखनीय है कि कानपुर नगर के घाटमपुर

थाने नौ जून को कार से बकरा-बकरी चोरी के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया

था। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर गिरोह का खुलासा करने के लिए कड़ा निर्देश

जारी किया गया था। गिरोह के खुलासे के लिए सर्विलांस टीम को भी सक्रिय

किया गया था। परिणाम स्वरूप शनिवार देर रात पुलिस ने इस गिराेह के सरगना

समेत दाे शातिर अपराधियाें काे गिरफ्तार किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें