मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

बंगाल, तमिलनाडु, असम व पुडुचेरी में जीतेंगे, केरल में भी बड़ी ताकत बनेंगे : जेपी नड्डा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

विधानसभा चुनावों में जीत के दावों का सिलसिला शुरू

छह अप्रैल को चार राज्यों में मतदान संपन्न हो जाएगा

सिर्फ बंगाल में बाकी रहेंगे पांच चरण, दो मई को नतीजे

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को चेन्नइ में दावा किया कि भाजपा पांच राज्यों के चल रहे विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में हम अन्नाद्रमुक के नेतृत्व में सरकार बना रहे हैं। बंगाल में दो चरणों के मतदान से स्पष्ट है कि भाजपा जीत की ओर बढ़ रही है। असम में एनडीए दोबारा सरकार बनाएगा। पुडुचेरी में भी हम सरकार बनाएंगे और केरल में भी बड़ी ताकत बनेंगे।

रविवार को चेन्नई में पत्रकारों से चर्चा में नड्डा ने दावा किया कि असम में एनडीए एक बार पुन: सरकार बनाने जा रहा है। यह सरकार सहयोगी दल यूपीपीएल व एजीपी के सहयोग से बनेगी।

केरल में बड़ी ताकत बन उभरेंगे

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केरल में हम बड़ी ताकत बनकर उभरेंगे, क्योंकि सत्तारूढ़ एलडीएफ और यूडीएफ ने कुशासन दिया है। राज्य की जनता ने भाजपा को समर्थन देना शुरू कर दिया है, इसलिए हम केरल में भी अच्छा प्रदर्शन करने वाले हैं।

हम नहीं कांग्रेस सांप्रदायिक

भाजपा पर सांप्रदायिक पार्टी होने के आरोप को लेकर नड्डा ने कहा कि असल में हम नहीं बल्कि कांग्रेस सांप्रदायिक पार्टी है। केरल में वह मुस्लिम लीग के साथ है तो असम में बदरुद्दीन अजमल के साथ।

तीसरे चरण का 6 अप्रैल को मतदान, चार राज्य हो जाएंगे निवृत्त

बता दें, असम व बंगाल में दो चरणों का मतदान हो चुका है। 6 अप्रैल को असम में तीसरे व अंतिम चरण का, बंगाल में तीसरे चरण का और तमिलनाडु, पुडुचेरी व केरल में इस दिन एकमुश्त चुनाव होंगे। इसके साथ ही चार राज्यों के विधानसभा चुनाव का मतदान संपन्न् हो जाएगा। सिर्फ बंगाल में मतदान के आठ चरण होने से वहां चुनावी गतिविधियां जारी रहेंगी। पांचों राज्यों में मतगणना 2 मई को होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें