मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:59 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ के लोगों को कुकरैल नदी पुनर्जीवित कर देंगे : एलडीए उपाध्यक्ष

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ,। कुकरैल नदी की जमीन को खाली कराने के अभियान में अकबर नगर

में अवैध कब्जों को हटाने के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने अबरार

नगर और आदिल नगर का रुख किया है। एलडीए के उपाध्यक्ष डा. इन्द्रमणि

त्रिपाठी ने मंगलवार को एक बयान देते हुए कहा कि एलडीए अपने अभियान के बाद

कुकरैल नदी को पुनर्जीवित कर लखनऊ के लोगों को देगा।

डा.

इन्द्रमणि ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेश पर कुकरैल नदी की

जमीन को खाली कराया जा रहा है। नदी की जमीन पर बनाये गए अवैध मकानों का

ध्वस्तीकरण किया गया। कुकरैल नदी की जमीन पर ही अकबर नगर बसाया गया था, उसे

खाली कराया गया है। इस अभियान को आदिल नगर और अबरार नगर में एलडीए ने कदम

बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि अबरार नगर में एलडीए की टीम

गयी थी। नदी की जमीन पर बने मकानों, दुकानों को चिन्हित किया गया है। अगले

सप्ताह से बुलडोजर की कार्रवाई आरम्भ होगी। कुकरैल नदी की जमीन को खाली

कराया जायेगा। अवैध निर्माण को गिरायेंगे। इस दौरान किसी प्रकार के विरोध

को रोकने के लिए पुलिस विभाग की मदद ली जायेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें