मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

क्या देश में सबको नहीं लगेगी कोरोना वैक्सीन? जानिए स्वास्थ्य मंत्री का जवाब

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने लोकसभा को बताया कि देश में प्रत्येक व्यक्ति को वैक्सीन लगवाने की जरूरत नहीं है।

क्या देश में सबको नहीं लगेगी कोरोना वैक्सीन? जानिए स्वास्थ्य मंत्री का जवाब

नई दिल्ली : देश में कोविड वैक्सीनेशन के बीच कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। महाराष्ट्र, पंजाब और गुजरात जैसे राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में आए उछाल ने यहां की सरकारों को चिंता में डाल दिया है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि देश में प्रत्येक व्यक्ति को वैक्सीन लगवाने की जरूरत नहीं है।

'देश में सार्वभौमिक टीकाकरण की जरूरत नहीं'

लोकसभा में शुक्रवार को एक सवाल का जवाब देते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि देश में सार्वभौमिक टीकाकरण की जरूरत नहीं है और सरकार कोविड के लिए राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह और वैश्विक वैज्ञानिक समुदाय की सिफारिशों का पालन कर रही है। लोकसभा में राष्ट्रवादी

कांग्रेस पार्टी के सांसद सुप्रिया सुले ने सवाल उठाया कि क्या सार्वभौमिक टीकाकरण सरकार के लक्ष्य में शामिल है? इस पर स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि प्रत्येक वैक्सीन को सार्वभौमिक टीकाकरण की जरूरत नहीं होती। उन्होंने कहा कि हेल्थ केयर स्टॉफ, फ्रंट लाइन वर्कर्स, 45 साल की उम्र से ऊपर वाले बीमार और 60 साल से अधिक उम्र वाले लोगों समेत जिन प्राथमिक ता ग्रुप वाले लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है, उनको आने वाले दिनों में विशेषज्ञों की राय के बाद विस्तारित भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए हमने न केवल भारतीय विशेषज्ञों बल्कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइडलाइंस का भी संज्ञान लिया है।

'दुनिया में प्रत्येक व्यक्ति को वैक्सीन नहीं दी जाएगी'

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि दुनिया में प्रत्येक व्यक्ति को वैक्सीन नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्राथमिका प्रक्रिया एक गतिशील प्रकिया है। वायरस की प्रक्रिया भी गतिशील ही है। हर्षवर्धन ने कहा कि सभी चीजें वैज्ञानिक तथ्यों, जांच, समग्र वैज्ञानिक और स्वास्थ्य समुदाय की दृष्टि पर आधारित हैं। एक लिखित जवाब मे स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी कहा कि सरकार कोरोना वैक्सीनेशन के गति बढ़ाने की योजना तैयार कर रही है। जिसके तहत सरकारी और प्राइवेट कोरोना वैक्सीनेशन केंद्रों की संख्या में इजाफा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन एक गतिशील प्रक्रिया है। जिसका अब विस्तार किया जा रहा है।

देश में नवंबर 2020 के बाद से अब तक कोरोना के करीब 40 हजार मामले दर्ज

देश में पिछले 24 घंटों में 39,726 मामले सामने आए

कोरोना के अब कुल मामलों की कुल संख्या 1,15,14,331 हो गई

इससे पहले 28 नवंबर को कोरोना के 41,810 मामले दर्ज हुए थे

यह 9वां दिन जब देश में कोविड के मामलों में हो रही लगाातार वृद्धि

3 राज्यों- महाराष्ट्र, केरल और पंजाब में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले

इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 154 लोगों की मौत भी हुई

कोरोना के कारण देश में अब तक 1,59,370 लोगों की मौत

देश में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 2,71,282 हुई

देश में पिछले एक दिन में 20,654 रोगियों के डिस्चार्ज

देश में कोरोना से ठीक होने वाले कुल लोगों की संख्या 1,10,83,679

गुरुवार को देश में कुल 10,57,383 कोरोना परीक्षण किए गए।

16 जनवरी से अब तक टीकाकरण के बाद 3.9 करोड़ वैक्सीन डोज दी गई

§ गुरुवार को एक ही दिन में 17.83 लाख से ज्यादा वैक्सीन डोज दिए गए

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें