मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश के किसानों की समस्या को लेकर मुंबई-आगरा हाईवे पर करेंगे जाम : पटवारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्य प्रदेश के किसानों की समस्या को लेकर मुंबई-आगरा हाईवे पर करेंगे जाम : पटवारी

भोपाल मध्य प्रदेश के किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस की राज्य इकाई नहीं गुरुवार सात मई को मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम करने जा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीत पटवारी का आरोप है कि राज्य के किसानों को गेहूं और धान का उचित दाम नहीं मिल रहा है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य के किसानों के साथ सरकार लगातार धोखा कर रही है और जो अब तक किया है वह छुपा भी नहीं है। राज्य में किसानों से 2625 रूपए प्रति क्विंटल में गेहूं खरीदा जा रहा है जबकि भाजपा ने 2700 रुपए प्रति क्विंटल खरीदने का वादा किया था।

इस बार एक सौ लाख मीट्रिक टन ही खरीदा जाएगा जबकि राज्य में 245 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उत्पादन हुआ है।

इस तरह 145 लाख मीट्रिक टन गेहूं कहां जाएगा और उसके भावांतर के अंतर को सरकार को देना चाहिए। सवाल यही है कि जिन किसानों का गेहूं नहीं खरीदा जाएगा, तो क्या इन किसानों ने अपराध किया था। पटवारी ने कहा एक तरफ जो गेहूं खरीदी में हो रहा है वही स्थिति धान की खरीदी में हुआ है, किसानों को खाद के लिए भी परेशान होना पड़ा है।

उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं कृषि उपकरण की जिम्मेदारी जिस मंत्री के पास है उसके भ्रष्टाचार के 100 मामले एक साथ निकलने हैं। कुल मिलाकर राज्य सरकार किसानों से बदला ले रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने आगे कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर सात मई को कांग्रेस चक्का जाम करने जा रही है।

उन्होंने कहा कि आम लोगों को परेशानी न हो इसलिए सिर्फ मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर ही चक्का जाम किया जाएगा। एक मार्ग का यह चक्का जाम पूरे प्रदेश के किसानों की आवाज होगी। इस आंदोलन के जरिए सरकार को जागना चाहते हैं और यह जानना चाहते हैं कि आखिर मोदी गारंटी का हुआ क्या है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें