मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

'क्यों राजकीय सम्मान के साथ नहीं दी गई धर्मेंद्र को अंतिम विदाई?' राखी सावंत ने देओल परिवार से पूछे सवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'क्यों राजकीय सम्मान के साथ नहीं दी गई धर्मेंद्र को अंतिम विदाई?' राखी सावंत ने देओल परिवार से पूछे सवाल

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर को हो गया था, लेकिन सोशल मीडिया पर आज भी एक्टर को याद किया जा रहा है।

24 नवंबर को ही निधन के तुरंत बाद ही अभिनेता धर्मेंद्र का आनन-फानन में अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। अब बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने अभिनेता के अंतिम संस्कार पर सवाल उठाए हैं। इस संबंध में उन्होंने देओल परिवार से भी सवाल पूछा है।

राखी सावंत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धर्मेंद्र देओल के अंतिम संस्कार करने के तरीके पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि जिस राजकीय सम्मान के साथ एक्टर को विदा करना चाहिए था, देओल परिवार ने ऐसा नहीं किया। एक्ट्रेस ने अपने बयान में कहा, "धर्मेंद्र पूरे देश के हीरो थे, बड़ों से लेकर बच्चे तक उनकी एक्टिंग के फैन थे। बिग बॉस के दौरान मैंने उनके साथ स्टेज पर डांस भी किया था, लेकिन उनके फैंस को उनके अंतिम दर्शन नहीं कराए गए।

वे सिर्फ देओल परिवार का हिस्सा नहीं थे, वे उससे पहले देश के हीरो थे, हमारे हीरो थे।"

उन्होंने आगे कहा कि जैसे श्रीदेवी और राजेश खन्ना को राजकीय सम्मान के साथ विदा किया गया, वैसे धर्मेंद्र के साथ नहीं किया गया। उनकी याद में एक फूल भी नहीं लगाया गया। हमें नहीं पता कि देओल परिवार ने ऐसा क्यों किया, लेकिन मैं यहीं कहना चाहूंगी कि वे हमारे हीरो थे और वे इस सम्मान के हकदार भी थे।

देशभर में उनके लाखों फैंस हैं, जो उन्हें आखिरी बार देखना चाहते थे।

इस दौरान राखी ने अपने जन्मदिन पर बात करते हुए कहा कि मेरा बर्थडे भी 25 नवंबर को ही था और पार्टी की पूरी तैयारी हो चुकी थी, लेकिन जैसे ही निधन के बारे में पता चला तो हमने पार्टी कैंसल कर दी।

बता दें कि बॉलीवुड की आइटम गर्ल राखी सांवत हमेशा अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने ट्रंप से लेकर बाबा रामदेव तक से शादी करने को लेकर कई अजीबोगरीब बयान दिए हैं। एक बार फिर राखी सावंत धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार पर बयान देकर चर्चा में आ गई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें