मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

अब तक अमृतपाल क्यों नहीं हुआ गिरफ्तार? नाराज HC ने पंजाब सरकार से पूछा- 80 हजार पुलिस के जवान क्या कर रहे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

Amritpal Singh Operation: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह अबतक पुलिस की पकड़ से दूर है. अब पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार की कड़ी फटकार लगाई है. हाईकोर्ट ने ऑपरेशन अमृतपाल सफल न होने पर नाराजगी जताते हुए पूछा कि पंजाब पुलिस के 80 हजार जवान क्या कर रहे? अबतक अमृतपाल सिंह फरार है. ये पंजाब पुलिस की खुफिया नाकामी है. पुलिस का खुफिया तंत्र पूरी तरह से फेल है.

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में अब चार दिन बाद इस मामले पर सुनवाई होगी. कोर्ट ने पंजाब सरकार से मामले की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है.

अमृतपाल चार सहयोगियों पर लगा NSAपंजाब पुलिस के महानिरीक्षक सुखचैन सिंह गिल ने बताया, अमृतपाल सिंह के चार सहयोगियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाया गया है. अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह, जिन्हें गिरफ्तार किया गया था, उनपर भी कड़े कानून के तहत मामला दर्ज किए जाने की संभावना है. जबकि अमृतपाल सिंह के चार सहयोगियों दलजीत सिंह कलसी, भगवंत सिंह, गुरमीत सिंह और प्रधानमंत्री बाजेका को असम की डिब्रूगढ़ जेल में रखा गया है, उनके चाचा को भी वहां ले जाया जा रहा है.

अमृतपाल पर ये है आरोपपंजाब पुलिस ने कहा, अमृतपाल सिंह पर हमें विदेशी फंडिंग के अलावा पाकिस्तान की ISI की संलिप्तता का संदेह है. आरोपी हवाला चैनलों का भी इस्तेमाल कर रहे थे. हमारे पास सबूत हैं कि आरोपी अमृतपाल के करीबी सहयोगियों की 'आनंदपुर खालसा फौज' (एकेएफ) बना रहे थे. अमृतपाल और उसके साथियों के खिलाफ दर्ज छह एफआईआर में अवैध हथियार रखने के अलावा पुलिस के काम में बाधा डालना और पुलिस पर हमला करना शामिल है.

उधर पंजाब की कानून व्यवस्था पर अरविंद केजरीवाल का कहना है, 'हम देशभक्त लोग हैं, भारत माता से प्यार करते हैं और अगर कोई भारत माता के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई करेगा तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा. पंजाब में शांति बहाल रखने के लिए पिछले कुछ दिनों में भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी सरकार ने कई कठोर कदम उठाए हैं. हमें तो सिस्टम मिला उसमें पॉलिटिकल लोगों के साथ क्रिमिनल की जुगलबंदी थी. गैंगस्टर और क्रिमिनल्स को पहले पॉलिटिकल संरक्षण दिया जाता था."

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें