मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

आज पूरी दुनिया भारत को मार्गदर्शक के रूप में देख रही है: योगी अदित्यनाथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

गाजियाबाद पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को किया सम्बोधित

बोले- गाजियाबाद स्मार्ट के साथ सेफ सिटी भी

गजियाबाद । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ बुधवार को

गाजियाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने नेहरू नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय

सभागार में भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया। साथ ही

उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के चुनाव का शंखनाद किया। इस सम्मेलन

में शहर के शिक्षक, अधिवक्ता, प्रोफेसर, इंजीनियर, डॉक्टर समेत प्रबुद्ध

वर्ग के करीब 1500 लोग शामिल हुए। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से गाजियाबाद

पहुंचे। गाजियाबाद के पुलिस लाइन में उनका हेलीकॉप्टर लैंड हुआ, जहां से वह

सड़क मार्ग द्वारा नेहरू नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार पहुंचे।

उनके सभागार में पहुंचते ही पूरा सभागार जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज

उठा। इस दौरान भाजपा लोकसभा के प्रत्याशी अतुल गर्ग के साथ भाजपा के पूर्व

प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, जिला अध्यक्ष

सत्यपाल प्रधान और पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र

सिसोदिया,केबिनेट मंत्री सुनील शर्मा,राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप भी

उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रबुद्ध वर्ग को

संबोधित करते हुए पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया।

इस अवसर पर

अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के

नेतृत्व में भारत ने विशेष स्थान दुनिया भर में प्राप्त किया है। आज पूरी

दुनिया के देश भारत की तरफ मार्गदर्शक के रूप में देख रही है। योगी

आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले दस वर्ष में आपने बदलते भारत को देखा है। लोग

सम्मान के साथ भारत को देखते हैं। हर भारतवासी को सम्मान मिल रहा। मोदी के

नेतृत्व में विश्वास बढ़ा है।

योगी ने आगे कहा कि आज

एक्सप्रेस वे,हाइवे रेलवे एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा। कल्याणकारी योजना का

लाभ सबको मिल रहा। हर जाति वर्ग को ध्यान में रख योजना बनी। मोदी ने 2014

में मंत्र दिया सबका साथ सबका विकास ये उसी का परिणाम है। सब लोग इन

योजनाओं से जुड़ चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा यहां कि भारत की

चर्चा पूरी दुनिया मे हो रही है। हमसे जितना हो रहा वो भी कम पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि दुनिया का भारत देश ऐसा देश है। जहां पर करीब 80 करोड़

लोगों को 3 वर्ष से लगातार मुफ्त राशन दिया जा रहा है। कोरोना कल के दौरान

220 करोड़ वैक्सीन मुफ्त में लोगों को लगाई गई। उन्होंने कहा कि सन् 2017

से पहले गाजियाबाद और पश्चिम उत्तर प्रदेश की स्थिति किसी से छुपी नहीं है।

यहां पर गुंडाराज था। बहन बेटी या घरों से बाहर सुरक्षित नहीं थी लेकिन आज

अपराध पर पूरी तरह से नियंत्रण है।बेरोक टोक बहन बेटियां अपने घरों से

निकाल कभी भी निकाल सकती है यह उनकी सरकार का ही अनुशासन है।

मुख्यमंत्री

ने कहा कि गाजियाबाद नगर निगम का प्रदेश का ऐसा दूसरा निगम है जिसके अपने

बांड हैं। स्वच्छता मिशन में गाजियाबाद नगर निगम ने उच्च स्थान प्राप्त

किया था। आज गाजियाबाद स्मार्ट सिटी के साथ-साथ सेफ सिटी भी है। उन्होंने

कहा कि हमने तुष्टिकरण नहीं, हर नागरिक की संतुष्टि को आधार बनाया। भारत नए

भारत के रूप में जाना जा रहा है। हमारी विरासत का संरक्षण भी हो रहा है।

यही मोदी की गारंटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें