मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में जिसने काम किया है, उसकी सरकार बनेगी, कांग्रेस के एजेंडे से मतलब नहीं : नितिन नबीन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना। बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक और महागठबंधन के 'अति पिछड़ा न्याय संकल्प पत्र' जारी करने को लेकर मंत्री नितिन नबीन ने कहा कि कांग्रेस के एजेंडे से कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस को न कभी सत्ता में आना है और न कभी जनता याद करने वाली है।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस का एजेंडा बना देने से क्या हो जाएगा? जिसकी सरकार बनेगी, उसका एजेंडा होगा और जिसने काम किया है, उसकी सरकार बनेगी। जनता को भी मालूम है कि कांग्रेस के एजेंडे का कोई मतलब नहीं है।

मंत्री नितिन नबीन ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बिहार दौरे को लेकर कहा कि उन्हें पहले बताना चाहिए कि एक मां का अपमान बिहार की धरती से कांग्रेस और राजद के नेताओं ने किया।

एक महिला होने के नाते, अगर वे एक मां को सम्मान नहीं दिलवा पाईं, तो उनका बिहार की महिलाओं से मिलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि बिहार की महिलाएं प्रियंका गांधी से सवाल करेंगी कि राजद और कांग्रेस के नेताओं ने एक मां को अपमानित क्यों किया?

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हाइड्रोजन, यूरेनियम बम गिराने वाले बयान पर मंत्री नितिन नबीन ने कहा कि ये सेल्फ गोल करने वाले नेता हैं।

जितना वे बम फोड़ेंगे, सब उन्हीं के माथे पर गिरने वाला है।

वहीं, पूर्व सांसद सुशील सिंह ने कहा कि राहुल गांधी का परिवार और उनकी पार्टी कांग्रेस आज तक छीनने का ही काम करती रही है, जनता को कुछ भी देने की बात कहां है? राहुल गांधी की बात का कोई मतलब नहीं है। जनता भी सब कुछ समझती है कि कांग्रेस, राहुल गांधी और उनका परिवार छीनने का ही काम करते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें