मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव में जेडीयू से कौन होगा उम्मीदवार -सीट शेयरिंग पर सीएम आवास में पार्टी की हुई बैठक -नए चेहरों को मिल सकता है मौका

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

पटना। लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है, लेकिन बिहार में न तो अब तक एनडीए में सीट बंटवारा हो पाया है और न ही महागठबंधन में। एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर अंतिम दौर की बातचीत चल रही है। जानकारी है कि बिहार में बीजेपी की लिस्ट फाइनल हो गई है। इस बीच जेडीयू ने भी अपने लोकसभा उम्मीदवारों को लेकर आज बैठक बुलाई। यह बैठक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में एक अणे मार्ग में हुई। माना जा रहा है कि जेडीयू जल्द ही 16 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट आज तैयार कर बीजेपी को भेज देगी।बैठक में राज्यसभा सांसद संजय झा और मुंगेर से सांसद ललन सिंह शामिल रहे। बैठक के बाद संजय झा ने कहा कि सीट बंटवारे पर जल्द हम लोग पूरी जानकारी दे देंगे। इंडिया गठबंधन में और एनडीए के बीच कहीं कोई कॉन्टेस्ट है ही नहीं। जनता फैसला करेगी।राहुल गांधी की यात्रा पर उन्होंने कहा कि वह यात्रा करते हुए निकल गए हैं, हमने देखा तो यात्रा करते ही रह गए। एनडीए गठबंधन ने जिस तरह का काम पूरे देश में या बिहार में किया है, इससे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कारण यह इलेक्शन एक तरफा है।पशुपति पारस को लेकर हुए सवाल पर संजय झा ने कहा कि यह पूरा मामला जो लोग हैंडल कर रहे हैं उनसे पूछिए। वहीं शिक्षक परीक्षा भर्ती का क्वेश्चन लीक होने मामले में उन्होंने कहा इसकी जानकारी नहीं है।बताया जा रहा है कि जदयू का फोकस एनडीए के साथ मिलकर बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत दर्ज करने पर है। ऐसे में पार्टी अपने हर सीट पर मजबूत और कमजोर उम्मीदवार का आंकलन कर रही है। वैसे चेहरे जो जदयू के उम्मीदवार रहे हैं, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले उनपर सवाल खड़े हो रहे, उन्हें बदले जाने की चर्चा है।माना जा रहा है कि जदयू वैसे छवि के लोगों को मैदान में उतारेगी, जो विवादों से दूर हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में कई लोगों ने जदयू के सिंबल पर चुनाव लड़ा था, लेकिन नीतीश कुमार के खिलाफ ही बोलना शुरू कर दिया था। ऐसे लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।इनमें सीतामढ़ी सांसद सुनील कुमार पिंटू का नाम सबसे ऊपर है। सुनील कुमार पिंटू को जदयू ने रातों-रात टिकट दिया था। जिसके बाद जीत हुई थी, लेकिन जेडीयू के महागठबंधन के साथ जाने पर उनके बागी सुर उभर कर सामने आने लगे थे।कई मौकों पर वे बीजेपी का समर्थन करते हुए सीएम नीतीश कुमार पर भी निशाना साध चुके हैं। चर्चा है कि सुनील कुमार पिंटू की जगह पर सीतामढ़ी से विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर को टिकट दिया जा सकता है ।2024 के लोकसभा चुनाव में 40 सीटों पर जीत के लिए बीजेपी के साथ मिलकर हर सीट पर रणनीति तय कर रही है। जानकारी के मुताबिक जदयू कई ऐसे सीट को बीजेपी के साथ बदली कर सकती है। वैसी सीट जहां बीजेपी के जीतने की संभावना ज्यादा है, वहां जदयू अपनी सीट बीजेपी की दे सकती है। जहां बीजेपी के कई सीटों पर जहां जदयू मजबूत दिखाई पड़ती है, वो सीट जदयू के खाते में आ सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें