मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

किसको बिग बॉस 19 की ट्रॉफी जीतते देखना चाहते हैं शहबाज बदेशा? बताया कौन है उनके लिए विनर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
किसको बिग बॉस 19 की ट्रॉफी जीतते देखना चाहते हैं शहबाज बदेशा? बताया कौन है उनके लिए विनर

मुंबई। बिग बॉस 19 से बाहर आने के बाद से शहबाज बदेशा लगातार सोशल मीडिया पर अपने दोस्त अमाल मलिक को वोट करने की अपील कर रहे हैं।

अब उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए बिग बॉस के घर में बिताए दिनों को याद किया और तान्या मित्तल, अशनूर कौर और गौरव को लेकर खुलकर बात की।

उन्होंने ये भी बताया कि उनके लिए बिग बॉस 19 का असली विनर कौन है।

तान्या मित्तल ने हमेशा शहबाज बदेशा को अपना भाई माना, लेकिन वे हर मुद्दे पर उनके विरोध में दिखाई दिए। इस सवाल का जवाब देते हुए शहबाज ने कहा कि वे हमेशा उनके लिए एक बहुत अच्छी बहन रही हैं और वे उनका उतना ही सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि "जो भी मुद्दे उठे, वे उनकी तरफ से शुरू हुए और उन्हें अपनी ही हरकतों का नतीजा भुगतना पड़ा।"

अशनूर कौर के एविक्शन पर बात करते हुए शहबाज ने कहा कि उनके साथ जो हुआ, वो बिल्कुल ठीक हुआ क्योंकि उन्होंने किसी के साथ मारपीट की और अपनी हार स्वीकार नहीं कर पा रही थीं। ऐसे में उनके लिए जाना जरूरी था।

उन्होंने आगे कहा कि पहले भी बिग बॉस में थप्पड़ और धक्का-मुक्की हुई है, लेकिन वो अलग बात है। किसी को ऐसे मारना खतरनाक हो सकता है।

अपने खुद के एविक्शन पर बात करते हुए शहबाज ने कहा कि फिनाले से पहले निकाले जाने का उन्हें कोई पछतावा नहीं है। बिग बॉस के घर में मेरा समय बहुत अच्छा बीता। मुझे यह अनुभव देने के लिए मैं बिग बॉस का धन्यवाद करता हूं

दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ और शहनाज का नाम लेकर सुर्खियों बटोरने के मुद्दे पर शहबाज का कहना है कि वे उनके भाई के जैसे थे।

उन्होंने कहा कि बिग बॉस के घर में मैंने एक बार सिद्धार्थ का नाम लिया था और यह एक मुद्दा बन गया। वह मेरे भाई जैसा है। मैं उसका नाम क्यों नहीं ले सकता? हमने साथ में इतना समय बिताया है। यह गलत नहीं होना चाहिए, मुझे जब लगेगा तब उनका नाम लूंगा और मुझे कोई नहीं रोक सकता।

बिग बॉस 19 की टॉफी कौन जीत सकता है के सवाल पर शहबाज ने कहा कि मुझे लगता है अमाल को शो जीतना चाहिए। मैं प्रणित मोरे को दूसरे नंबर पर देखता हूं, लेकिन दिल से चाहता हूं कि अमाल शो जीते।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें