मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

यूपी के रायबरेली में पहली बार दिखा सफेद कोबरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रायबरेली उत्तर प्रदेश में पहली बार एक सफेद कोबरा की खोज हुई है।

बेहद दुर्लभ प्रजाति के इस सांप को रायबरेली में देखा गया है। सर्प

विज्ञानी कोबरा सांप की इस नई प्रजाति को अल्बिनो स्पेक्टेक्लेड कहते हैं।

इस दुर्लभ कोबरा की खोज पारिस्थितिक पुनर्स्थापन केंद्र प्रयागराज के शोध

छात्र राहुल निषाद ने रायबरेली के जगतपुर गांव के पास की है।

शोधार्थी

राहुल निषाद ने बताया कि रायबरेली के जगतपुर में आर्द्रभूमि बहुत है। ऐसे

क्षेत्रों में जलीय पौधों की बाहुलता रहती है। इस इलाके में सांपों की

विभिन्न प्रजातियों के मिलने की सूचना पर उन्होंने खोज शुरू की, तो उन्हें

अल्बिनो स्पेक्टेक्लेड कोबरा मिला। इसकी पहचान, विश्लेषण और अध्ययन के आधार

पर की गई है। राहुल के अनुसार इस सांप के मिलने से प्रतीत होता है कि

स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र में महत्वपूर्ण बदलाव भी हो सकते हैं।

राहुल

ने बताया कि अल्बिनो स्पेक्टेक्लेड कोबरा का पूरा शरीर सफेद एवं गुलाबी

रंग का होता है। इसकी आंख लाल होती है। इन सांपों का अल्बिनिज्म एक

आनुवंशिक गुण होता है, जिसमें मेलनिन प्राकृतिक रंग पिगमेंट की अभावता होती

है जिसके कारण इनका शरीर पूरी तरह सफेद एवं गुलाबी रंग का होता है।

अल्बिनो स्पेक्टेक्लेड कोबरा स्वभाव से काफी शर्मीला और संवेदनशील है। सफेद

रंग होने की वजह से कुछ लोग इसे छूना चाहते हैं तो कुछ लोग मार देते हैं

लेकिन यह दोनों अवस्था गलत है। उन्होंने कहा कि जैव विवधता के संरक्षण की

दिशा में इस प्रजाति को बचाने की जरूरत है।

राहुल की इस खोज को

अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका रेपटाइल एण्ड एम्फिबियंस में प्रकाशित किया गया

है। राहुल का दावा है कि प्रदेश में अल्बिनो स्पेक्टेक्लेड कोबरा की यह

पहली खोज है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें