मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनुबंधित बस अनियंत्रित होकर पलट गई, 20 यात्री घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वाराणसी,। चोलापुर थाना क्षेत्र के बलरामगंज पेट्रोल पंप के सामने

रविवार को बाइक सवार युवक को बचाने के चक्कर में रोडवेज की एक अनुबंधित बस

अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में जहां बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं, बस

में सवार 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुन आसपास के

लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल यात्रियों का तत्काल चोलापुर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों

का प्राथमिक इलाज के बाद बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों

के अनुसार, वाराणसी से सवारी लाद कर रोडवेज की अनुबंधित बस गाजीपुर जा रही

थी। बस जैसे ही बलरामगंज पेट्रोल पंप के सामने पहुंची अचानक सामने आए बाइक

सवार को बचाने के लिए बस चालक ने ब्रेक मारी बस अनियंत्रित होकर सड़क

किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में बस में सवार 20 से अधिक यात्री घायल हो

गए। वहीं, बाइक सवार युवक की मौत हो गई। क्षेत्रीय लोगों की मदद से घायलों

को इलाज के लिए एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया

गया। मृतक की शिनाख्त आधारकार्ड से शिवकुमार यादव निवासी हथियर कला चोलापुर

के रूप में हुई। हादसे की जानकारी पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें