मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

बदमाशों का पीछा करते समय पेड़ से टकराई गाड़ी कॉन्स्टेबल की मौत थानेदार घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बदमाशों का पीछा करते समय पेड़ से टकराई गाड़ी कॉन्स्टेबल की मौत थानेदार घायल

झुंझुनू : जिले के नवलगढ़ थाने की गाड़ी सीकर में नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे बदमाशों का पीछा करते समय पेड़ से टकरा गई। हादसे में कॉन्स्टेबल की मौत हो गई।

वहीं थानाधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रविवार सुबह करीब 5 बजे की है। दादिया थाना इलाके में पुलिस ने सुबह 3 से 6 बजे तक नाकाबंदी की थी। इसी दौरान हरियाणा नंबर की एक थार नाकाबंदी तोड़कर आगे नवलगढ़ की तरफ निकल गई थी।

झुंझुनू पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि सीकर जिले के दादिया थाना पुलिस से सूचना मिली थी कि दो बदमाश नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे हैं। नवलगढ़ (झुंझुनू) पुलिस ने थार का पीछा करना शुरू किया। अचानक बदमाशों ने यूटर्न लेकर थार को कच्चे रास्ते की तरफ मोड़ लिया। पुलिस की गाड़ी यूटर्न लेने के दौरान पेड़ से टकरा गई।

जिसमें थानाधिकारी अजय सिंह और ड्राइवर कॉन्स्टेबल भींवाराम मेघवाल (42) गंभीर रूप से घायल हो गए। पेड़ से टकराने के बाद पुलिस की गाड़ी के दोनो एयरबैग भी खुले। मगर टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस की गाड़ी आगे से डैमेज हो गई। दोनों घायलों को नवलगढ़ के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। ड्राइवर की हालत नाजुक थी तो उसे सीकर हॉस्पिटल रेफर किया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

थानाधिकारी का इलाज नवलगढ़ हॉस्पिटल में ही चल रहा है। झुंझुनू पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर भी उनसे मिलने के लिए पहुंचे। कॉन्स्टेबल की बॉडी सीकर से नवलगढ़ लाई गई है।

घटना के बाद पुजारी की ढाणी के ग्रामीणों ने थार में सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया जा रहा है कि थार सवार दोनों युवक शराब के नशे में थे। उनकी गाड़ी से बीयर के केन भी मिले हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें