मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:59 · नई दिल्ली संस्करण

जब रिजल्ट आना शुरू होगा तब राहुल गांधी फटाफट फटाफट इटली भागना शुरू कर देगें: केशव प्रसाद मौर्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

वाराणसी,। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के उप

मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खटाखट

खटाखट वाले बयान पर जमकर तंज कसा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव

में जब रिजल्ट आना शुरू होगा तब राहुल गांधी फटाफट लंदन और इटली भागना शुरू

कर देगें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चुनाव प्रचार में शहर में दो दिन

से प्रवास कर रहे उप मुख्यमंत्री बुधवार को शिवपुर स्थित एक लान में

चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने के पहले पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उपमुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को बयान वीर

बताया। तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव मुंगेरीलाल के सपने देख रहे हैं।

पूरे काशी में एक तरफा माहौल देखने को मिल रहा है। पूरी काशी मोदी मय दिखाई

दे रही है। काशी में इस बार 2014-19 का रिकॉर्ड भी टूटेगा। प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी भारी मतों से चुनाव जीतेंगे। वाराणसी आने के पहले

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को चन्दौली, घोसी, बलिया तथा

बांसगांव लोकसभा क्षेत्रों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया।

विरोधी

दलों खास कर इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव में एक तरफ

गरीब, युवा, महिला व किसान हैं तथा दूसरी तरफ गुण्डे, अपराधी, माफिया हैं।

उन्होंने कहा कि गरीब, युवा, महिला व किसान की ताकत से नरेन्द्र मोदी दो

बार देश के प्रधान सेवक बने हैं और चार जून को तीसरी बार देश के प्रधानसेवक

बनने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने

गरीबों के लिए 10 वर्ष में जितना काम किया है, उसका दसवां हिस्सा भी

कांग्रेस 60 साल में नही कर पाई। मोदी गरीब का दर्द जानते हैं इसलिए

प्रत्येक योजना को गरीबों के आर्थिक व सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित किया

है। उन्होंने कहा कि 04 जून को जनता सपा की टूटी हुई साईकिल के पुर्जों का

पार्सल अखिलेश यादव को भेज देगी। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी सपाईयों ने

गुण्डागर्दी की थी और अब इस चुनाव में भी सपाईयों की गुण्डागर्दी प्रारम्भ

हो चुकी है। गुण्डे, माफियाओं और अपराधियों के अंत के लिए समाजवादी पार्टी

को समाप्तवादी पार्टी बनाना है।

मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी कहते हैं देश के खजाने पर, देश की सम्पत्तियों पर तथा देश के

संसाधनों पर पहला हक गरीबों का है। वहीं सपा, बसपा व कांग्रेस के लोग कहते

हैं कि इस देश के खजाने, सम्पत्ति तथा संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का

है। गरीबों का हक गरीबों को मिले इसलिए कमल के फूल का बटन दबाकर मोदी को

तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आशीर्वाद दीजिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें