मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्र ने 3500 करोड़ की मदद का ऐलान किया तो पीएम बोले- आज खुशी का दिन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

किसानों को सहायता मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे आज खुशी का दिन बताया है।

सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए बुधवार को गन्ना किसानों की सहायता के लिए करीब 3500 करोड़ रुपए की सब्सिडी की मंजूरी दी। केंद्र ने बताया कि इससे सीधे पांच करोड़ गन्ना किसानों और उनके आश्रितों को फायदा पहुंचेगा। इसके साथ ही चीनी मिलों और इससे जुड़ी गतिविधियों में शामिल पांच लाख कर्मचारी भी लाभ के दायरे में आएंगे। बता दें कि किसान अपना गन्ना चीनी मिलों को बेचते हैं लेकिन किसानों को चीनी मिल मालिकों से उनका पैसा नहीं मिल पा रहा, क्योंकि उनके पास चीनी का अधिशेष भंडार है।

बयान में कहा गया कि इस चिंता को दूर करने के लिए सरकार चीनी के अधिशेष स्टॉक को निकालने में मदद कर रही है। इससे गन्ना किसानों को उनके बकाया का भुगतान हो सकेगा। सरकार इसके लिए 3,500 करोड़ रुपए खर्च करेगी। बयान में कहा गया है कि यह रकम सीधे चीनी मिलों की ओर से किसानों के खाते में डाली जाएगी। अगर इसके बाद कुछ राशि बचती है, तो उसे चीनी मिलों के खातों में डाला जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें