कब-कब मुख्यमंत्री बने नीतीश
पटना: 1985 में पहली बार विधायक चुने गए नीतीश कुमार छह बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। यह उनका 7वां कार्यकाल होगा. पहली बार वर्ष 2000 में 3 से 10 मार्च तक वह सात दिनों के लिए मुख्यमंत्री बने. दूसरी बार 24 नवंबर 2005 से 24 नवंबर 2010 तक मुख्यमंत्री रहे. तीसरी बार 26 नवंबर 2010 से 17 मई 2014 तक राज्य की बागडोर संभाली. चौथी बार 22 फरवरी 2015 से 19 नवंबर 2015 तक उनकी सरकार रही. पांचवी बार 20 नवम्बर 2015 से 26 जुलाई 2017 तक और छठी बार 27 जुलाई 2017 से अब तक उनका कार्यकाल रहा. 16 नवंबर 2020 को सातवीं बार उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।





