मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

अभिषेक बनर्जी के साथ जो हुआ वह नहीं होना चाहिए था : दिलीप घोष

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अभिषेक बनर्जी के साथ जो हुआ वह नहीं होना चाहिए था : दिलीप घोष

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में वरिष्ठ भाजपा नेता और राज्य के मंत्री दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस के लाेकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की है।

रविवार सुबह संवाददाताओं सेे बातचीत करते हुए दिलीप घोष ने कहा, "अभिषेक बनर्जी के साथ जो हुआ वह नहीं होना चाहिए था। किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। हालांकि, आक्रोश जताने वाले वही पीड़ित हैं जिन्होंने ने पिछले 15 वर्षों से बहुत कुछ झेला है। हर व्यक्ति को परेशान किया गया है।

दिलीप घोष ने कहा कि लोगों के भीतर का यह गुस्सा कहीं न कहीं बाहर जरूर निकलेगा। उन्हें (अभिषेक बनर्जी) चुनाव परिणाम देखने के बाद स्थिति को समझना चाहिए था। आप वहां नायक के रूप में सम्मानित होने के लिए क्यों गए थे?

दिलीप घोष ने कहा कि 22 कारों के काफिले के साथ घूमने वाला व्यक्ति इस तरह से हीरो बनने की कोशिश करेगा तो क्या होगा? पीड़ित लोग अवसर की फिराक में हैं। आप लोगों को ये अवसर क्यों दे रहे हैं

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें