मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

'आप चाहते हैं लोग आपकी बाहरी मुस्कान के पीछे क्या देखें?', संदीपा धर ने पूछा सवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'आप चाहते हैं लोग आपकी बाहरी मुस्कान के पीछे क्या देखें?', संदीपा धर ने पूछा सवाल

मुंबई। रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दो दीवाने सहर में' में अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री संदीपा धर ने अपने किरदार से खास तड़का लगाया है।

मंगलवार को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी दिल की बातें बयां कीं। संदीपा ने कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वे मेकअप करवाती दिख रही हैं। उन्होंने लिखा, "सब मुझे वैसे ही देखते हैं, जैसा वे देखना चाहते हैं। एक लड़की जो हमेशा संभली हुई और ठीक लगती है, लेकिन आईने में जो चेहरा दिखता है, वह अपना नहीं लगता है।

इतने सालों तक दूसरों की उम्मीदों के हिसाब से जीते-जीते खुद को ही भूल गए। मैं मुस्कुराती हूं, मजबूत बनकर खड़ी रहती हूं, अपना किरदार निभाती हूं, क्योंकि बाहर सब ठीक दिखे तो लोग मान लेते हैं कि अंदर भी सब ठीक है।"

संदीपा ने आगे लिखा, "अब मैं इस दिखावे में इतनी माहिर हो गई हूं कि खुद भी मानने लगी कि मैं सच में ठीक हूं, लेकिन एक दिन खुद से झूठ नहीं बोल पाई।

आईना झूठ नहीं बोलता, पर मेरा आईना वही दिखाता है, जिससे मैं डरती हूं।"

रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दो दीवाने सहर में' में संदीपा ने नैना नाम की लड़की का किरदार निभाया है। अभिनेत्री ने अपने किरदार के बारे में लिखा, "मिलिए नैना से, एक ऐसी लड़की से जिसे सब परफेक्ट कहते हैं, लेकिन जिसने खुद को कभी इतना अकेला और अनदेखा महसूस नहीं किया।

तारीफें मिलती हैं, पर वो दिल का खालीपन नहीं भर पातीं। उसके लिए सच बोलना और मुश्किल हो जाता है।"

अभिनेत्री ने आगे सभी से सवाल पूछते हुए लिखा, "आप चाहते हैं लोग आपकी बाहरी मुस्कान के पीछे क्या देखें? फिल्म 'दो दीवाने सहर में' 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।"

फिल्म एक दिल को छूने वाली लव स्टोरी है। फिल्म का निर्देशन रवि उद्यावर ने किया है। वहीं, इसे संजय लीला भंसाली के साथ प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भरत कुमार ने प्रोड्यूस किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें