ल-फलाह यूनिवर्सिटी के 25 ठिकानों पर छापेमारी में ED को क्या-क्या मिला:

दिल्ली लालकिला ब्लास्ट की जांच के सिलसिले में केंद्रीय जांच एजेंसियों ने मंगलवार तड़के सुबह 5 बजे अल-फलाह यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े व्यक्तियों के 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। जांच के दौरान टीम को कई वित्तीय अनियमितताओं के सबूत मिले। इनमें एक ही पते पर 9 शेल कंपनियों का पंजीकरण, कई कंपनियों में एक ही मोबाइल नंबर का इस्तेमाल, और EPFO रिकॉर्ड का न मिलना शामिल है। यह कार्रवाई विश्वविद्यालय, उसके ट्रस्टीज और उससे जुड़े व्यक्तियों के खिलाफ चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच का हिस्सा है। ईडी ने वित्तीय अनियमितताओं को लेकर PMLA के तहत मामला दर्ज किया है।





