मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस के इरादे क्या हैं, ये भारत है अमेरिका नहीं: शिवराज सिंह चौहान

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

भोपाल । पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को

हरदा में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा में सहभागिता की।

उन्होंने होशंगाबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौहान के समर्थन

में सिवनी-मालवा और विदिशा संसदीय क्षेत्र के ग्राम पिपलिया नानकर में

विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम भाजपा में इसलिए

हैं कि, देश और अपनी जनता की सेवा कर सकें। मेरे लिए तो जनता की सेवा ही

भगवान की पूजा है।

पूर्व मुख्यमंत्री चौहान

ने कहा कि कांग्रेस के नेता सैम पित्रोदा कह रहे हैं कि, जब अमेरिका में

किसी का निधन होता है तो उसकी संपत्ति का एक हिस्सा परिवार को जाता है,

बाकी सरकार ही रख लेती है। कांग्रेस के इरादे क्या हैं, ये आ गए तो

तुम्हारे खेत, मकान, दुकान भी सुरक्षित नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल

गांधी, ये भारत है, अमेरिका नहीं है। भारत अगर चलेगा तो सनातन परंपरा से

चलेगा संस्कृति से चलेगा और हमारी परंपरा में पिता के निधन के बाद तो

बेटा-बेटी के नाम संपत्ति आती है। कांग्रेस का ये कैसा घोषणा पत्र है, क्या

करने वाले हो तुम, क्या तुम हिंदुस्तान को अमेरिका बनाने वाले हो। कितने

उलटे-सीधे फैसले कर रहे हो।

शिवराज को साथ ले जाऊंगा

पूर्व

मुख्यमंत्री चौहान बुधवार को हरदा में आयोजित प्रधानमंत्री मोदी के साथ

जनसभा में सम्मिलित हुए और कृषि यंत्र हल देकर प्रधानमंत्री का

स्वागत-सम्मान किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, 7 मई को तीसरे

चरण का मतदान है और विदिशा से हमारे उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान है।

शिवराज जी और मैं संगठन में साथ काम करते थे। जब शिवराज जी मुख्यमंत्री थे

तो मैं भी मुख्यमंत्री था। जब शिवराज पार्लियामेंट में थे तो मैं महामंत्री

के नाते साथ काम करता था। अब मैं फिर उन्हें अपने साथ ले जाना चाहता हूं।

हार के डर से सोनिया गांधी चुनाव नहीं लड़ रहीं

शिवराज

सिंह चौहान ने कहा कि, कांग्रेस की जहां रायबरेली में सबसे ज्यादा गहरी

जड़े थी वहां भी कांग्रेस की दुर्गति हो गई है। कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता

सोनिया गांधी ने अब रायबरेली से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है, क्योंकि

उन्हें पता है कि, हार जाएगी। राहुल गांधी भी अमेठी छोड़कर वायनाड चले गए

हैं। रणछोड़दास बन गए हैं। राहुल गांधी कह रहे हैं कि, भाजपा ने अपने घोषणा

पत्र में गरीबों का जिक्र ही नहीं किया है। अब राहुल गांधी को हिंदी नहीं

आती तो हम क्या कर सकते हैं, हिंदी नहीं आती है तो अंग्रेजी में पढ़ लो और

अगर अंग्रेजी भी नहीं आती तो हम इटली की भाषा में तो नहीं लिखेंगे। पूर्व

सीएम ने कहा कि, भाजपा के घोषणा पत्र में गरीबों के लिए पांच साल तक मुफ्त

राशन की बात कही गई है और उज्जवला योजना, गरीबों को पक्के मकान, हर घर पानी

ये सब कुछ गरीबों के लिए ही है।

हर अच्छे काम का विरोध करती है कांग्रेस

उन्होंने

कहा कि, प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि आयोध्या में दिव्य और भव्य राममंदिर का

निर्माण हुआ। रामलला विराजमान हुए, बहनें रंगोली बना रही थी, दीपक जला रही

थी, हर घर पर भगवा पताकाएं लहरा रही थी, पूरा देश खुश था। आयोध्या का

अंसारी परिवार जिसने जीवन भर कोर्ट में बाबरी मस्जिद का केस लड़ा, कोर्ट के

फैसले का उन्होंने भी स्वागत किया और प्राण-प्रतिष्ठा में पूरे अंसारी

परिवार ने भाग लिया। कांग्रेस को भी निमंत्रण दिया, उन्होंने निमंत्रण

अस्वीकार करते हुए कहा कि, मुहूर्त खराब है, हम नहीं आंएंगे। अब जब तक ये

सूरज-चांद और धरती रहेगी तब तक लिखा रहेगा कि, कांग्रेस ने भगवान राम की

प्राण-प्रतिष्ठा का विरोध किया था। कांग्रेस हर अच्छे काम का विरोध करती

है, उन्होंने धारा 370 का भी विरोध किया। इनके गलत फैसलों के कारण ही

कांग्रेस के विचारवान नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें