मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, अगले तीन दिनों तक उत्तर भारत में हो सकती है हल्की बारिश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, अगले तीन दिनों तक उत्तर भारत में हो सकती है हल्की बारिश

नई दिल्ली। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले तीन दिनों तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश औऱ उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। शनिवार को मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। इसके कारण रविवार से मैदानी इलाकों में सर्दी बढेगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में कही कही हल्की बारिश हो सकती है। शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है, खास तौर पर 07 दिसंबर की रात से 10 दिसंबर की सुबह तक कोहरा छाया रहेगा। इससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है, जिससे लोगों को थोड़ा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगले हफ्ते के अंत तक शीतलहर शुरू होने की संभावनाभी जताई गई है। वहीं, दक्षिण भारत के तमिलनाडु और केरल राज्य में मौसम विभाग ने विभिन्न स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है।तीन दिन की राहत के बाद एक्यूआई में फिर गिरावट, एक्यूआई 233 हुआ दर्जतीन दिनों की थोड़ी राहत के बाद, शनिवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता फिर से 'खराब' श्रेणी में आ गई।शनिवार को शाम 4 बजे शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 233 दर्ज किया गया। शुक्रवार को एक्यूआई 197 दर्ज किया गया था जो कि 'मध्यम' श्रेणी में आता है। इससे पहले गुरुवार को एक्यूआई में सुधार होने के कारण राजधानी से ग्रैप 3 और ग्रैप 4 को हटा दिया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें