मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिम बंगाल में आज छाए रहेंगे बादल, कई जिलों में बारिश की संभावना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पश्चिम बंगाल में आज छाए रहेंगे बादल, कई जिलों में बारिश की संभावना

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में रविवार को मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य के उत्तर से दक्षिण तक अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में कई स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। वहीं कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।दक्षिण बंगाल में कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, बांकुड़ा, पुरुलिया, पूर्व बर्दवान, पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नदिया में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्व बर्दवान और बीरभूम में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा में भी अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं मालदा, उत्तर दिनाजपुर और दक्षिण दिनाजपुर में गरज-चमक तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवा चल सकती है।मौसम विभाग ने दक्षिण बंगाल के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने और निचले इलाकों में अस्थायी जलभराव की आशंका जताई है। शहरी क्षेत्रों में बारिश के दौरान यातायात प्रभावित होने की भी संभावना है।मौसम में बदलाव का प्रमुख कारण दक्षिणी पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तर ओडिशा के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में 7 से 11 सेंटीमीटर तक भारी बारिश हो सकती है।मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों में अगले 24 घंटे के दौरान 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा तथा झोंकों के साथ 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक हवा चलने की संभावना जताई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें