मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

शाहजहां शेख को बचा रही है ममता सरकार : भाजपा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 19 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया है

कि पश्चिम बंगाल की ममता सरकार बलात्कार के आरोपित शाहजहां शेख को बचा रही

है। पश्चिम बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

भाजपा सांसद

लॉकेट चटर्जी ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता

सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ममता बनर्जी की पार्टी के लोग सिर्फ 30

फीसदी वोट पाने के लिए खोज-खोज कर हिन्दू महिलाओं को उठाते थे और उनके

सम्मान के साथ खिलवाड़ करते थे। संदेशखाली में जो हुआ, वह किसी से छिपा

नहीं है। भाजपा के प्रतिनिधियों को वहां जाने से रोका जा रहा है

चटर्जी

ने आरोप लगाया है कि संदेशखाली में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाले

शेख को ममता सरकार अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। मुख्यमंत्री ममता

बनर्जी की चुप्पी दिखाती है कि वह किस तरह से अपराधियों के साथ खड़ी हैं।

चटर्जी

ने कहा कि पीड़ित महिलाओं की एफआईआर तक नहीं लिखी जा रही है। उन्हें

धमकियां मिल रही हैं। शेख और उनके लोग महिलाओं पर अत्याचार कर रहे थे और

रात को फोन कर उन्हें बुलाते थे। महिलाओं के मना करने पर उन्हें उनके

बच्चों और पति को मारने की धमकी दी जाती थी। कोलकाता से 35 किमी दूर

संदेशखाली में शेख शाहजहां और उसके माफिया दोस्त माफियाराज चलाते हैं। वहां

के लोग बहुत समय से उनके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं लेकिन उन पर कोई कार्रवाई

नहीं हुई।

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल के संदेशखाली की

कुछ हिन्दू महिलाओं ने टीएमसी नेता शाहजहां शेख पर बलात्कार व जमीन कब्जा

करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था। उसके बाद विपक्षी दलों ने

महिलाओं के समर्थन में आवाज उठाई और शेख को गिरफ्तार करने की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें