मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिम बंगाल: चुनाव प्रचार के पहले दिन ही टीएमसी उम्मीदवार को करना पड़ा विरोध का सामना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पश्चिम बंगाल: चुनाव प्रचार के पहले दिन ही टीएमसी उम्मीदवार को करना पड़ा विरोध का सामना

हावड़ा। बंगाल के हावड़ा जिले की बाली विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार कैलाश मिश्रा को चुनाव प्रचार के पहले दिन ही जनता के गुस्सा का सामना पड़ गया। लिलुहा इलाके के लोगों ने लंबे वक्त से कचड़े से भरी सड़कों और पानी की कमी सहित कई समस्याओं को लेकर कड़ा विरोध जताया। इसके बाद उन्होंने लोगों से समस्याओं के समाधान का वादा किया।

लिलुहा क्षेत्र के लोगों ने लंबे समय से बाली विधायक या प्रशासक से कोई सेवा नहीं मिलने की शिकायत की। लोगों का कहना है कि पूरा शहर कचरे से भरा पड़ा है। मुख्य सड़कें कचरे से ढकी हैं और पानी की भी समस्या है। और आम लोगों को इन सब के बीच अपना दिन गुजारना पड़ रहा है।

तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार कैलाश मिश्रा ने पहले दिन वहीं खड़े होकर चुनाव प्रचार किया।

जब क्षेत्र के लोगों ने उनके सामने अपना गुस्सा जाहिर किया, तो उन्होंने आश्वासन दिया कि 7 दिनों के भीतर कचरा साफ करा दिया जाएगा, जल निकासी की सफाई की जाएगी और फिर सड़क बनाने का काम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि इस आश्वासन के बाद आम लोग राहत की सांस ले सकते हैं।

बता दें कि टीएमसी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी 294 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है।

सीएम ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा सीट से भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेंगी। वहीं, हाल ही में टीएमसी में शामिल हुए पवित्र कर को नंदीग्राम से टिकट दिया गया है, जहां उनका भी मुकाबला सुवेंदु अधिकारी से होगा। भाजपा ने सुवेंदु अधिकारी को नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों विधानसभा सीटों से टिकट दिया है।

इससे एक दिन पहले सोमवार को भाजपा ने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें सुवेंदु अधिकारी समेत कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल थे। वहीं, वाम दल ने भी अपनी लिस्ट जारी की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें