मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी ने 7 एईआरओ के निलंबन पर चुनाव आयोग के फैसले का किया स्वागत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी ने 7 एईआरओ के निलंबन पर चुनाव आयोग के फैसले का किया स्वागत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को एसआईआर प्रक्रिया के बीच चुनाव आयोग की तरफ से 7 असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (एईआरओ) को सस्पेंड किए जाने के फैसले का स्वागत किया है। अधिकारी ने आरोप लगाया कि इस तरह की गड़बड़ियां ममता बनर्जी सरकार के कहने पर की गईं।

नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाहर पत्रकारों से बातचीत की। सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि चुनाव आयोग संविधान के नियमों के अनुसार अब तक राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को निर्देश दे रहा था, लेकिन यह पहली बार है जब आयोग ने एसआईआर प्रक्रिया में अपनी शक्ति का इस्तेमाल किया है।

भाजपा नेता ने कहा, "इन 7 अधिकारियों को सही कारणों से सस्पेंड किया गया है।

एसआईआर प्रक्रिया में अधिकारियों ने गलत स्कूल सर्टिफिकेट और पैन कार्ड को स्वीकार किया। उन्होंने चुनाव आयोग के 13 दिशानिर्देशों का पूरी तरह से उल्लंघन किया।"

सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने यह मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती के दबाव में किया। जिलाधिकारी या डीईओ ने ऐसा किया और ममता बनर्जी राज्य में नंदिनी चक्रवर्ती के जरिए पूरा रैकेट चला रही हैं।

अधिकारी ने राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि आयोग के कहने पर फॉर्म 7 की शिकायतों का समाधान नहीं किया गया।

उन्होंने दावा किया, "किसी भी राज्य में चुनाव आयोग की फाइल मुख्यमंत्री की टेबल पर नहीं जाती। प्रशासन को इसे लागू करना होता है। पश्चिम बंगाल में आयोग की फाइलें मुख्यमंत्री को भेजी जाती हैं। मुख्यमंत्री सीधे दखल देती हैं, जो भारत के किसी भी राज्य में नहीं किया जाता। यहां तक ​​कि प्रधानमंत्री भी आम चुनावों के दौरान ऐसा नहीं करते। लेकिन बंगाल में ऐसा किया जाता है।"

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि चुनाव आयोग ने पहली बार इसे ठीक करने का इंतजाम किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें