मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिम बंगाल : उत्तर हावड़ा के विधायक उमेश राय बन सकते हैं मंत्री, समर्थकों में जश्न का माहौल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पश्चिम बंगाल : उत्तर हावड़ा के विधायक उमेश राय बन सकते हैं मंत्री, समर्थकों में जश्न का माहौल

कोलकाता। उत्तर हावड़ा से भाजपा विधायक उमेश राय के मंत्री बनने की संभावना ने उनके समर्थकों और परिवार में खुशी की लहर दौड़ा दी है। नई भाजपा सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री के रूप में जिम्मेदारी मिलने की चर्चा के बीच उत्तर हावड़ा में जश्न का माहौल देखने को मिला। जैसे ही यह खबर सामने आई, भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मिठाइयां बांटीं, एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और खुशी का इजहार किया।

इस मौके पर विधायक उमेश राय ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी के एक साधारण कार्यकर्ता हैं और पार्टी ने उन्हें हमेशा काम करने का अवसर दिया है। उन्होंने बताया कि पार्टी के निर्देश पर उन्होंने मेदिनीपुर, बैरकपुर और डायमंड हार्बर जैसे क्षेत्रों में संगठनात्मक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी, वह उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे।

मंत्री पद को लेकर पूछे गए सवाल पर उमेश राय ने कहा कि उन्हें अभी किसी मंत्रालय या विभाग के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि उन्हें केवल अगले दिन सुबह बुलाया गया है और बाकी की जानकारी सरकार की ओर से ही सामने आएगी। उन्होंने कहा कि सरकार से जुड़े विषयों की घोषणा सरकार ही करेगी।

उमेश राय ने अपनी इस संभावित नई जिम्मेदारी का श्रेय भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मेहनत करके उन्हें चुनाव जिताया और जनता के बीच उनकी पहचान बनाई। उन्होंने अपने सभी सहयोगियों, पार्टी नेताओं और प्रदेश नेतृत्व का भी आभार जताया।

उन्होंने विशेष रूप से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें पश्चिम बंगाल की राजनीति में संघर्ष करना और जनता के बीच काम करना सिखाया।

वहीं, उमेश राय की पत्नी ने भी अपनी खुशी जाहिर की।

उन्होंने कहा कि उनके पति ने राजनीति में आगे बढ़ने के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया है। पार्टी ने उनकी मेहनत और ईमानदारी का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि वर्षों की मेहनत का फल मिलने से पूरा परिवार बेहद खुश है और यह उनके लिए गर्व का क्षण है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें