मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिम बंगाल में नहीं बचा लोकतंत्र, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार: सुधांशु त्रिवेदी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 23 फरवरी । पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हुई घटना पर

भारतीय जनता पार्टी लगातार हमलावर है। शुक्रवार को भाजपा ने ममता बनर्जी पर

संदेशखाली का मास्टर माइंड और तृणमूल कांग्रेस के नेता शाहजहां शेख को

संरक्षण देने का आरोप लगाया।

भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता

सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

ने कहा कि संदेशखाली में राजनीति का बहुआयामी अपराधीकरण हुआ है और यहां

अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण दिया जा रहा है। इस तरह के राजनीतिक

संरक्षण भारतीय इतिहास में अभूतपूर्व है। पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र बचा

नहीं है।

सुधांशु ने पूछा कि संदेशखाली के मास्टरमाइंड शाहजहां शेख

को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? बंगाल की सरकार मुस्लिम समाज के

कट्टरपंथियों के माध्यम से अपनी सरकार बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जो

निंदनीय है। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि बंग भूमि इस समय अत्याचार से

त्रस्त है।आज ही भाजपा की महिला सासंद, विधायक और पदाधिकारियों को वहां

जाने से रोका गया है। यहां तक मीडिया के जो लोग बंगाल में रिपोर्टिंग कर

रहे हैं, उनको भी परेशान किया जा रहा है। ये विषय बहुत संवेदनशील है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें