मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:12 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिम बंगाल: मालदा में कैसा चल रहा है मतदान, जिलाधिकारी ने दी जानकारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पश्चिम बंगाल: मालदा में कैसा चल रहा है मतदान, जिलाधिकारी ने दी जानकारी

मालदा। पश्चिम बंगाल के मालदा के जिलाधिकारी राजन बीर सिंह ने गुरुवार को बताया कि जिले में मौजूदा समय में मतदान कैसा चल रहा है। मतदान के दौरान हर प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन की ओर से किस तरह के कदम उठाए गए हैं, इन सभी सवालों के जवाब जिलाधिकारी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में दिए।

जिलाधिकारी के मुताबिक, अब तक मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति पैदा नहीं हुई है। सब कुछ सुचारू तरीके से चल रहा है। सभी लोगों में मतदान को लेकर एक नवीन उत्साह देखने को मिल रहा है।

इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया कि मतदान के दौरान जिले में सुरक्षा व्यवस्था कैसी है। उनके मुताबिक, जिले में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी संवेदनशील स्थानों पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है, जो कि हर प्रकार की गतिविधियों पर नजर बनाकर रखे हुए हैं।

हमारी तरफ से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि शांतिपूर्वक तरीके से मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति पैदा नहीं हो।

जिलाधिकारी राजन बीर सिंह ने बताया कि सुबह 9 बजे तक 17 फीसद वोटिंग हो चुकी है। इसके बाद जो भी आंकड़े मतदान को लेकर जारी किए जाएंगे, उसे हम आपके बीच साझा करेंगे। हम सभी लोग मौजूदा समय में मिलकर काम कर रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सब कुछ अच्छे से हो जाए और किसी भी प्रकार की चुनौतीपूर्ण स्थिति पैदा नहीं हो।

उन्होंने यह भी बताया कि अगर हम किसी हिस्से में मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की छिटपुट समस्याएं देखने को भी मिल रही हैं, तो हम उसका समाधान तत्काल कर दे रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सब कुछ सुचारू तरीके से हो। कहीं पर कोई बाधा उत्पन्न नहीं हो।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें