मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिम बंगाल : काकद्वीप में मां काली की मूर्ति खंडित, विहिप ने टीएमसी सरकार पर उठाए सवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पश्चिम बंगाल : काकद्वीप में मां काली की मूर्ति खंडित, विहिप ने टीएमसी सरकार पर उठाए सवाल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप के चांद नगर गांव में एक मंदिर में मां काली की मूर्ति खंडित होने की घटना ने हिंदू समुदाय में आक्रोश पैदा कर दिया है।

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने अपने एक्स हैंडल पर इस घटना की निंदा करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर हिंदू आस्था के प्रति उदासीनता का आरोप लगाया है।

विनोद बंसल के सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, यह घटना दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज जैसे पवित्र त्योहारों के दौरान हुई। अज्ञात लोगों ने एक प्राचीन मंदिर में घुसकर मां काली की मूर्ति को खंडित कर दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस में शिकायत की, लेकिन पुलिस तुरंत मौके पर नहीं पहुंची। नाराज भक्तों ने प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के बजाय मंदिर को सील कर दिया।

जन आक्रोश बढ़ने पर मंदिर खोला गया, लेकिन पुलिस खंडित मूर्ति को एक वैन में डालकर ले गई, जिसे स्थानीय लोग अपमानजनक मान रहे हैं।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने हिंदू समुदाय में गहरा दुख और रोष पैदा किया है।

विनोद बंसल ने इस घटना पर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि हिंदू-विरोधी तत्वों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं? मूर्ति खंडन का मकसद क्या है और यह हिंदू आस्था पर हमला कब तक चलेगा? उन्होंने टीएमसी सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने अपराधियों के बजाय ग्रामीणों पर बल प्रयोग किया।

बंसल ने चेतावनी दी कि अगर ऐसी घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई, तो पश्चिम बंगाल 'पश्चिमी बांग्लादेश' बनने की ओर बढ़ सकता है।

इसके अलावा, उन्होंने ममता बनर्जी सरकार की चुप्पी पर भी सवाल उठाया, क्योंकि न तो सरकार और न ही उनके सहयोगी दलों ने इस घटना की निंदा की है। यह हिंदू समाज के प्रति उनकी उदासीनता को दर्शाता है। विहिप ने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और हिंदू भावनाओं का सम्मान किया जाए। इस घटना ने स्थानीय हिंदू समुदाय में भय और असुरक्षा की भावना को बढ़ा दिया है। बंसल ने यह भी पूछा कि क्या कोई न्यायालय इस मामले में स्वत: संज्ञान लेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें