मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिम बंगाल चुनाव : उत्तर 24 परगना में टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या, चुनाव से पहले इलाके में सनसनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पश्चिम बंगाल चुनाव : उत्तर 24 परगना में टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या, चुनाव से पहले इलाके में सनसनी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद जहां राजनीतिक माहौल गर्म है, वहीं उत्तर 24 परगना जिले के मीनाखान इलाके से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है।

टीएमसी के एक स्थानीय कार्यकर्ता का शव गुरुवार सुबह बरामद हुआ, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 38 वर्षीय मोशियुर काजी के रूप में हुई है, जो हारोआ विधानसभा क्षेत्र के गंगनिया गांव के निवासी थे।

स्थानीय लोगों का दावा है कि काजी इलाके में टीएमसी के सक्रिय कार्यकर्ता थे। यह घटना मीनाखान विधानसभा क्षेत्र के सोनापुकुर-शंकरपुर ग्राम पंचायत के तहत झुझुरगाछा गांव की है।

गुरुवार सुबह जब ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक शव देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। शव पर धारदार हथियार से किए गए कई वार के निशान थे और चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त था।

सूचना मिलते ही हारोआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। चुनाव से ठीक पहले टीएमसी कार्यकर्ता की इस हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

मृतक के भाई ने बताया, "हमें सुबह खबर मिली। जब हमने शव देखा तो पहचान में आया कि यह मेरे भाई का है। उसकी बेरहमी से हत्या की गई है। इसमें पुरानी राजनीतिक दुश्मनी का मामला है। हमें न्याय चाहिए।"

वहीं, बसीरहाट पुलिस जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मृतक का चेहरा इतनी बुरी तरह से बिगाड़ दिया गया था कि पहली नजर में कोई पहचान नहीं पाया। काफी देर तक देखने के बाद ही स्थानीय लोग उसे पहचान सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस जांच कर रही है कि हत्या के पीछे राजनीतिक रंजिश थी या कोई पुरानी दुश्मनी। जानकारी के मुताबिक, मृतक बुधवार रात घर से यह कहकर निकले थे कि वे काम से जा रहे हैं, लेकिन वापस नहीं लौटे। गुरुवार सुबह शव मिलने की खबर के बाद परिवार मौके पर पहुंचा और पहचान की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें