मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिम बंगाल चुनाव: पीएम मोदी के 14 तो अमित शाह के 8 कार्यक्रम, लिस्ट में सीएम योगी का भी नाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पश्चिम बंगाल चुनाव: पीएम मोदी के 14 तो अमित शाह के 8 कार्यक्रम, लिस्ट में सीएम योगी का भी नाम

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने अपना मेगा कैंपेन प्लान तैयार कर लिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस बार चुनाव में भाजपा अपने शीर्ष नेताओं के जरिए बड़े पैमाने पर जनसंपर्क और शक्ति प्रदर्शन करने की रणनीति पर काम कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में कुल 14 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इन कार्यक्रमों में जनसभाएं और भव्य रोड शो शामिल होंगे, जिनके जरिए मतदाताओं तक संदेश पहुंचाने की कोशिश करेगी। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 8 कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिनमें रोड शो और जनसभाएं शामिल हैं। माना जा रहा है कि शाह का फोकस संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर रहेगा।

इसके अलावा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीन नबीन प्रदेश भर में 7 जनसभाओं को संबोधित करेंगे, जबकि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा 6 जनसभाओं के जरिए पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का काम करेंगे। वहीं, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बंगाल में 8 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

उनके कार्यक्रमों में रोड शो और जनसभाएं शामिल होंगी। इसी तरह, फिल्म अभिनेता से नेता बने मिथुन चक्रवर्ती भी इस चुनावी अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। वह राज्य में 10 चुनावी कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिनमें रोड शो और जनसभाएं शामिल हैं।

भाजपा का यह प्लान साफ तौर पर दर्शाता है कि पार्टी इस बार पश्चिम बंगाल में पूरी ताकत झोंकने के मूड में है।

लगातार रैलियों, रोड शो और जनसभाओं के जरिए भाजपा राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने और सत्ता हासिल करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। 23 अप्रैल को पहले चरण के चुनाव में 152 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जबकि 29 अप्रैल को दूसरे चरण के चुनाव में 142 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इसके साथ ही, चार मई को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें