मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिम बंगाल चुनाव : मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतारें, बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे मतदाता

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पश्चिम बंगाल चुनाव : मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतारें, बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे मतदाता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण में मतदान को लेकर बुधवार को मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

सुबह-सुबह ही कई मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लग गईं, खासकर महिला मतदाताओं की भागीदारी ने लोकतंत्र के इस पर्व को और भी जीवंत बना दिया।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा साझा की गई तस्वीरों में उत्तर 24 परगना जिले के एक मतदान केंद्र पर बड़ी संख्या में महिलाएं मतदान के लिए लाइन में खड़ी नजर आईं। इन तस्वीरों से साफ है कि महिलाएं पूरे जोश और जिम्मेदारी के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रही हैं। आयोग ने इसे 'लोकतंत्र के उत्सव' का उत्साहपूर्ण दृश्य बताया।

इसी तरह, नदिया जिले के 93 हरिंगहाटा विधानसभा क्षेत्र में भी सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं।

लोग गर्व और जिम्मेदारी की भावना के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। माहौल उत्सव जैसा है, जहां हर मतदाता अपने वोट को अपनी आवाज मानते हुए हिस्सा ले रहा है।

कोलकाता दक्षिण के अंतर्गत 161 बालीगंज विधानसभा क्षेत्र में एक युवा मतदाता की मुस्कान भी काफी कुछ बयां कर रही है।

मतदान करने के बाद उसकी खुशी यह दर्शाती है कि लोकतंत्र में भागीदारी कितनी महत्वपूर्ण और संतोषजनक होती है। निर्वाचन आयोग ने संदेश दिया कि आपका वोट आपकी आवाज है, इसे जरूर इस्तेमाल करें।

चुनाव शुरू होने से पहले 142 विधानसभा सीटों के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मॉक पोल भी कराए गए, ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके।

गौरतलब है कि इससे पहले 23 अप्रैल को पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। दूसरे चरण की वोटिंग बुधवार को जारी है। दूसरे चरण की वोटिंग संपन्न होने के बाद 4 मई को वोटों की गिनती की जाएगी और चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें