मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

देर रात अमेठी में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा 3 की मौत।

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अमेठी। जनपद मुख्यालय गौरीगंज के सुल्तानपुर रोड पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के ठीक सामने देर रात सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।गुरुवार की रात पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के करौदी कला से अमेठी जनपद मुख्यालय गौरीगंज के विसुनदासपुर में बारात आई थी। इसी बारात से स्कॉर्पियो पर कुल आठ लोग सवार होकर वापस सुल्तानपुर जा रहे थे। अभी जैसे ही सुल्तानपुर रोड पर भारतीय स्टेट बैंक गौरीगंज के सामने पहुंचे थे, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ट्रक से टकरा गई। टक्कर के चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने तत्काल स्कॉर्पियो में सवार कुल आठ लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने पप्पू कश्यप, बेटू और रूपक को मृत घोषित कर दिया। इस घटना में अभिषेक, प्रदीप सिंह, लक्ष्य प्रताप सिंह, देव और स्कार्पियो चालक कुंदन गंभीर रूप से घायल है।गौरीगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस पहुंच गई । इस दुर्घटना में घायल सभी लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया था। उन लोगों के साथी भी बारात से आ गए और तत्काल सभी को लेकर हायर सेंटर चले गए। बाद में पुलिस को एक व्यक्ति के मौत की सूचना प्राप्त हुई है। सभी घायलो को अमेठी जिले से ले जाया जा चुका था। इसलिए मृतकों की वास्तविक संख्या की पुष्टि नहीं हो सकी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें