मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

एनसीआर में मौसम : तेज गर्मी और लू से राहत, अगले चार दिनों तक बारिश और तेज हवाओं के आसार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
एनसीआर में मौसम : तेज गर्मी और लू से राहत, अगले चार दिनों तक बारिश और तेज हवाओं के आसार

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों को आने वाले चार दिनों तक भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने वाली है।

मौसम में इस बदलाव के चलते जहां एक ओर तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, वहीं दूसरी ओर बारिश, आंधी और बिजली गिरने जैसी घटनाएं भी देखने को मिलेंगी। इससे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में भी आंशिक सुधार होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 28 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दिन “थंडरस्टॉर्म विद रेन," यानी गरज के साथ बारिश की स्थिति बनी रहेगी, हालांकि कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई।

29 अप्रैल को तापमान में हल्की गिरावट के साथ अधिकतम 40 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। इस दिन सुबह, दोपहर और शाम- तीनों समय तेज हवाओं और बिजली के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। 30 अप्रैल को तापमान और नीचे आते हुए अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री तक पहुंच सकता है।

इस दिन आंशिक बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।

वहीं 1 मई को मौसम मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है, लेकिन तापमान 40 डिग्री/24 डिग्री के आसपास बना रहेगा। वहीं वायु गुणवत्ता की बात करें तो दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में एक्यूआई अभी भी मध्यम से खराब श्रेणी में बना हुआ है।

दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई 227, बवाना में 205 और कैंटोनमेंट क्षेत्र में 206 दर्ज किया गया।

वहीं अशोक विहार (193), आया नगर (199) और चांदनी चौक (162) जैसे इलाकों में एक्यूआई मध्यम स्तर पर रहा। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 में एक्यूआई 228 और नॉलेज पार्क-5 में 253 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है।

गाजियाबाद में स्थिति और चिंताजनक है, जहां इंदिरापुरम (214), लोनी (278), संजय नगर (228), वसुंधरा (225) और वेद विहार-लोनी (352) में एक्यूआई खराब से बेहद खराब स्तर तक पहुंच गया है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश और तेज हवाओं के कारण वातावरण में मौजूद धूल और प्रदूषक कणों का स्तर कुछ हद तक कम होगा, जिससे लोगों को राहत मिल सकती है। हालांकि, तेज हवाओं और आंधी के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें