मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

राम मंदिर के लिए धन संचय अभियान शुरू, हीरा कारोबारी ने किया 11 करोड़ का चंदा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

राम मंदिर के लिए धन संचय अभियान शुरू, हीरा कारोबारी ने किया 11 करोड़ का चंदा

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए गुजरात के हीरा कारोबारी गोविंदभाई ढोलकिया ने 11 करोड़ रुपये का चंदा दिया है। उन्होंने ये धनराशि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए 14 जनवरी से शुरू हुए धन संचय अभियान के तहत दी। राम मंदिर के निर्माण के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अलावा विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और आरएसएस भी देशभर में धन एकत्रित करने का अभियान चला रहे हैं। यह अभियान करीब डेढ़ महीने तक चलेगा। इसमें हर कोई अपनी इच्छाशक्ति के अनुसार चंदा दे सकता है।

आम आदमी से लेकर उद्योगपति कर रहे हैं दान

इसके तहत 27 फरवरी तक देशभर में करीब 13 करोड़ परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। इन परिवारों से चंदा इकट्ठा करने की योजना है। लोगों से जो भी रुपये मिलेंगे वो राम मंदिर निर्माण के लिए इस्तेमाल होंगे। इस अभियान में आम आदमी से लेकर उद्योगपति तक अपना योगदान दे रहे हैं। इसी कड़ी में गुजरात के व्यापारी गोविंदभाई ढोलकिया ने 11 करोड़ रुपये का चंदा दिया है। गोविंदभाई ढोलकिया, सूरत में हीरा के व्यापारी हैं और रामकृष्ण डायमंड के मालिक हैं। वे सालों से आरएसएस के साथ जुड़े हुए हैं। 1992 में हुई राम मंदिर पहल में वो भी शामिल थे।

इच्छाशक्ति के अनुसार दे रहे हैं चंदा

उनके अलावा सूरत में केमिकल इन्डस्ट्रीज के लिए मशहूर महेश कबुतरवाला ने 5 करोड़ और लवजी बादशाह ने 1 करोड़ रुपए का दान दिया। वहीं, उत्तर प्रदेश के रायबरेली निवासी सुरेंद्र सिंह ने भी एक करोड़ रुपये का चंदा दिया है। इसके अलावा कई व्यापारियों ने 5 से लेकर 21 लाख रुपए का समर्पण दान दिया है। बीजेपी के गोरधन झडफिया और बीजेपी के कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र पटेल ने भी राम मंदिर निर्माण के लिए 5-5 लाख रुपए का दान दिया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की अभियान की शुरुआत

बता दें, राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा करने के अभियान की शुरुआत 14 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की। उन्होंने राम मंदिर के लिए सबसे पहले चंदा दिया और अभियान को हरी झंडी दिखाई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चेक के जरिये पांच लाख रुपये का चंदा ट्रस्ट को सौंपा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें